ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर डीएम ने की समीक्षा, एमआरएफ व कम्पोस्ट प्लांट के लिए भूमि चयन में तेजी के निर्देश
बैठक में शामिल डीएम और अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी ने MRF, कम्पोस्ट प्लांट और सैनिटरी लैंडफिल के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
Aurangabad News: समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को जिले के शहरी स्थानीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने की.
बैठक में नगर परिषद औरंगाबाद, नगर परिषद दाउदनगर, नगर पंचायत रफीगंज, नवीनगर, देव, बारुण, मदनपुर एवं जम्होर में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), कम्पोस्ट प्लांट तथा सैनिटरी लैंडफिल की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता और प्रस्तावित स्थलों की विस्तार से समीक्षा की गई.
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय में इन परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि का शीघ्र चयन एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन हो सके. उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल शहरों के निर्माण के लिए वैज्ञानिक तरीके से ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए भूमि उपलब्धता से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए.
बैठक के दौरान विभिन्न शहरी निकायों में उपलब्ध भूमि, प्रस्तावित स्थलों तथा लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई. डीएम ने भूमि हस्तांतरण एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा नियमित प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि एमआरएफ, कम्पोस्ट प्लांट एवं सैनिटरी लैंडफिल की स्थापना में किसी प्रकार की देरी न हो.
बैठक में वरीय उप समाहर्ता श्वेता प्रियदर्शी, रितेश यादव सहित सभी संबंधित शहरी स्थानीय निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुजीत कुमार सिंह
सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









