घर निर्माण के दौरान पटिया टूटने से युवक की मौत, दाउदनगर के करमाही गांव में पसरा मातम

Author Om Prakash|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

दाउदनगर के करमाही गांव में घर निर्माण के दौरान एक दुखद हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय अशोक कुमार पासवान की जान चली गई। पटिया टूटने से गिरे और भारी मलबा सिर पर गिरने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

दाउदनगर: दाउदनगर थाना क्षेत्र के संसा पंचायत अंतर्गत करमाही गांव में शुक्रवार को घर निर्माण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करमाही निवासी 32 वर्षीय अशोक कुमार पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार पासवान केरल की एक निजी कंपनी में काम करते थे। करीब एक माह पहले वह गांव आए थे और अपने नए घर का निर्माण करा रहे थे। शुक्रवार को घर की छत निर्माण की तैयारी चल रही थी।

पटिया टूटने से नीचे गिरा युवक, ऊपर गिरा भारी मलबा

बताया जाता है कि घर की दीवारों के ऊपर पटिया चढ़ाने का काम चल रहा था। अशोक कुमार उसी पटिया पर खड़े होकर निर्माण कार्य देख रहे थे। इसी दौरान अचानक पटिया टूट गया और वह नीचे गिर पड़े। गिरने के तुरंत बाद भारी पटिया भी उनके ऊपर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें दाउदनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था अशोक

युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही करमाही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक कुमार पासवान परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

उनके परिवार में वृद्ध मां, पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी अशोक के कंधों पर थी। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक और भावनात्मक संकट गहरा गया है।

सरकारी सहायता की मांग

हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके।


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन