bhagalpur news. ऊंचागांव काली मंदिर में वार्षिक पूजा शुरू, भंडारे की तैयारी

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 24 Mar 2026 1:20 AM

विज्ञापन

सुलतानगंज के बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत अंतर्गत ऊंचागांव स्थित काली मंदिर में सोमवार से वार्षिक पूजा विधि-विधान और नियम-निष्ठा के साथ शुरू हो गई

विज्ञापन

सुलतानगंज के बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत अंतर्गत ऊंचागांव स्थित काली मंदिर में सोमवार से वार्षिक पूजा विधि-विधान और नियम-निष्ठा के साथ शुरू हो गई. पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, ऊंचागांव का यह काली मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुरादें जरूर पूरी होती है. भक्तों का कहना है कि जिनकी मनोकामना पूरी होती है, वे यहां बलि अर्पित करते हैं. इसी वजह से पूजा के दौरान मंदिर में विशेष श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिलता है. पूजा समापन के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे. भंडारे के दिन मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं. ग्रामीणों के साथ-साथ दूरदराज के श्रद्धालु भी यहां पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. वार्षिक पूजा धार्मिक आस्था का प्रतीक है. क्षेत्र की परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करती है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन