Bhagalpur politics. एनडीए के सातों विधायक गये पटना, ई. शैलेंद्र व बुलो के मंत्री बनाए जाने की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur politics. एनडीए के सातों विधायक गये पटना, ई. शैलेंद्र व बुलो के मंत्री बनाए जाने की चर्चा

भागलपुर जिले के सातों विधायक पटना पहुंचे.

विज्ञापन

– ई. शैलेंद्र लगातार तीन बार विधायक बने, एक बार सचेतक की कुर्सी भी मिली भागलपुर : बिहार मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बीस नवंबर गुरुवार को गांधी मैदान में होगा. सुबह 11:30 बजे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जिसमें दो डिप्टी सीएम व 18 से बीस मंत्री के शपथ लेने की संभावना है. वहीं शपथ ग्रहण समारोह व विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए एनडीए के सातों विधायक पटना पहुंच गये हैं. सातों विधायक में तीन भाजपा के, तीन जदयू के व एक लोजपा आर के हैं. मंत्रिमंडल में जिले से दो विधायकों के मंत्री बनने की चर्चा तेज हो गयी है. पहले चार नाम थे जिसमें भागलपुर, कहलगांव, बिहपुर व गोपालपुर के विधायक का नाम आ रहा था. लेकिन मंगलवार से दो विधायक बिहपुर के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र व गोपालपुर के जदयू विधायक शैलेंश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नाम की चर्चा हो रही है. ई. शैलेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं, वहीं बुलो मंडल पहली बार जदयू टिकट पर विधायक बने हैं. मालूम हो कि विधानसभा चुनाव में जिले में एनडीए का प्रदर्शन शानदार रहा है. जिले के सातों विधानसभा सीटों पर सफलता मिली है. इस जीत के साथ ही जिले से कांग्रेस व राजद का सूपड़ा साफ हो गया. यहां तक कि भागलपुर विधानसभा से लगातार तीन बार से जीत रहे कांग्रेस के विधायक रहे अजीत शर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन