Bhagalpur news मड़वा में करंट लगने से युवक की मौत

Updated at : 19 Apr 2025 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news मड़वा में करंट लगने से युवक की मौत

मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर चार में शनिवार की रात करीब 10 बजे बिजली का करंट लगने से संजीव कुमार गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार(20) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बिहपुर प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर चार में शनिवार की रात करीब 10 बजे बिजली का करंट लगने से संजीव कुमार गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार(20) की मौत हो गयी. शुभम के पिता संजीत गुप्ता टेंट का काम करते हैं. पड़ोस में जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर टेंट लगा रहे थे, तभी कटी तार संपर्क होने से सुभम कुमार को करंट लग गया. परिजनों ने आनन-फानन में बिहपुर सीएचसी अस्पताल ले गये. डाॅक्टर उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर बिहपुर विस के विधायक ई कुमार शैलेश सहित कई ग्रामीण अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों सांत्वना दी. परिजनों ने झंडापुर थाना को सूचना दी. झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

महादलित टोला में शिविर, लोगों को मिली सुविधा

पीरपैंती प्रखंड के मोहनपुर मधुबन में बिहार महादलित विकास मिशन शिविर का आयोजन किया गया. नोडल पदाधिकारी ब्रजमोहन तांती पीरपैंती व बिहार सरकार के सभी 22 विभागों के कर्मी उपस्थित थे. सभी संबंधित 22 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी व योग्य लाभुकों के आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर वितरण किया गया जैसे लेबर कार्ड, राशन कार्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, उज्ज्वला गैस वितरण, चिकित्सा सहायता, आवास, शौचालय योजना. शिविर का अगला आयोजन मोहनपुर मधुबन में 26 अप्रैल जालीटोला, तीन मई रविदास टोला, 10 मई मुसहरी टोला मुस्तफापुर में आयोजित किया जायेगा. इच्छुक लाभार्थी शिविर में आकर विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं.

कार दुर्घटनाग्रस्त, बिजली बाधित

पीरपैंती बाराहाट एनएच-133 के छोटी साठो के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल में टकरा गयी. कार पर सवार लोग बाल-बाल बच गये. तेज गाड़ी के टक्कर देख सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी. सड़क पर चल रहे राहगीर बाल- बाल बच गये. सूचना पर इसीपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. गाड़ी घटना स्थल पर ही छोड़ सभी लोग फरार हो गये. सभी लोग बरात से लौट रहे थे. सूचना बिजली विभाग के जेई को दी. बिजली विभाग के देर शाम तार दुरुस्त करने में जुटे थे. ईशीपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि कोई आवेदन प्राप्त नहीं है.

महिला गिरफ्तार

पीरपैंती थाना पुलिस ने थाना कांड का अभियुक्त बदलाटिकर की नीलम देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेज दिया है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि थाना कांड का महिला अभियुक्त नामजद आरोपित थी. महिला पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन