bhagalpur news. चैती छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 24 Mar 2026 1:15 AM

विज्ञापन

चैती महापर्व छठ को लेकर सोमवार को सुलतानगंज में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला

विज्ञापन

चैती महापर्व छठ को लेकर सोमवार को सुलतानगंज में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. अजगैवीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाओं और पुरुषों ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया और छठ व्रत की तैयारियों में जुटे रहे. खरना पर्व के अवसर पर छठव्रती महिलाओं ने गंगा स्नान कर पवित्र गंगा जल अपने साथ घर ले गईं. शाम में विधि-विधान के साथ खरना पूजा संपन्न हुआ, जिसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया. मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ दिया जाएगा. चैती छठ को लेकर शहर के बाजारों में भी खासा उत्साह देखा गया. फल, गन्ना, ठेकुआ सामग्री और पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए दिनभर भीड़ लगी रही. आस्था का केंद्र बना अजगैवीनाथ धाम चैती छठ पर्व के दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु अजगैवीनाथ धाम पहुंचकर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना कर रहे हैं. पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है. चैती छठ के इस महापर्व ने एक बार फिर सुलतानगंज को आस्था और परंपरा के रंग में रंग दिया है. नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने बताया कि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गंगा घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है. चेंजिंग रूम, साफ-सफाई, चुना और ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन