ePaper

bhagalpur news.चंपा नदी के पास बनेगा नया पावर सब स्टेशन, 31 करोड़ होंगे खर्च

Updated at : 10 May 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.चंपा नदी के पास बनेगा नया पावर सब स्टेशन, 31 करोड़ होंगे खर्च

सूबे में पावर सब स्टेशनों के बनाने के लिए चयनित पांच शहरों में भागलपुर भी शामिल है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड पावर सब स्टेशन बनाने की मंजूरी दी गयी है. वहीं, इसके लिए जमीन का प्रपोजल भी आगे बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

सूबे में पावर सब स्टेशनों के बनाने के लिए चयनित पांच शहरों में भागलपुर भी शामिल है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड पावर सब स्टेशन बनाने की मंजूरी दी गयी है. वहीं, इसके लिए जमीन का प्रपोजल भी आगे बढ़ा दिया गया है. पावर सब स्टेशन का निर्माण नाथनगर में चंपा नदी के नजदीक बनेगा. एसबीपीडीसीएल ने पावर सब स्टेशन के निर्माण के लिए ठेका एजेंसी बहाली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इसके निर्माण पर करीब 31 करोड़ खर्च होंगे. एसबीपीडीसीएल की ओर से जारी निविदा के तहत टेक्निकल बिड खोलने की तिथि 25 जून निर्धारित की है. नाथनगर सब डिवीजन के सहायक अभियंता ने बताया कि चंपा नदी के पास पावर सब स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है. पावर सब स्टेशन बनने से पश्चिमी शहर की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आयेगी. दरअसल, इतने बड़े क्षेत्र के लिए सिर्फ एक पावर सब स्टेशन है. हालांकि, दूसरा सीटीएस के नाम से पावर सब स्टेशन है लेकिन, इसकी आपूर्ति लाइन सीमित है. अलीगंज पावर सब स्टेशन से भी कुछ इलाके में बिजली जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन