छात्रों का हंगामा, परीक्षा स्थगित

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों का हंगामा, परीक्षा स्थगित

आरोप . सिलेबस से पूरी कराये बिना ली जा रही एलएलएम प्रथम वर्ष की परीक्षा हंगामा कर रहे छात्रों ने परीक्षा हॉल जाने से परीक्षार्थियों को रोका परीक्षा नहीं देने का कारण तैयारी नहीं होना, छात्रों ने बताया भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विवि के एलएलएम प्रथम वर्ष की परीक्षा बुधवार से विवि बहुद्देशीय प्रशाल में […]

विज्ञापन

आरोप . सिलेबस से पूरी कराये बिना ली जा रही एलएलएम प्रथम वर्ष की परीक्षा

हंगामा कर रहे छात्रों ने परीक्षा हॉल जाने से परीक्षार्थियों को रोका
परीक्षा नहीं देने का कारण तैयारी नहीं होना, छात्रों ने बताया
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विवि के एलएलएम प्रथम वर्ष की परीक्षा बुधवार से विवि बहुद्देशीय प्रशाल में होनी थी. लेकिन परीक्षा को लेकर तैयारी पूरा नहीं होने पर परीक्षार्थियों ने केंद्र पर हंगामा किया. परीक्षा हॉल प्रवेश करने वाले छात्रों को भी रोका. मामला बिगड़ता देख मौके पर मौजूद लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके पांडे ने तत्काल प्रभाव से परीक्षा स्थगित कर दी. हंगामा कर रहे छात्रों को केंद्र से जाने के लिए कहा. श्री पांडे ने कहा कि स्थगित परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जायेगी. 20 फरवरी को होनेवाली एलएलएम प्रथम वर्ष की परीक्षा निर्धारित समय से केंद्र पर ली जायेगी, इसकी घोषणा की गयी.
परीक्षार्थी डॉ अजीत कुमार सोनू, आनंद कुमार, अभिषेक कुमार, निशा कुमारी, जय प्रकाश आदि छात्रों ने बताया कि एलएलएम प्रथम वर्ष की पढ़ाई सिलेबस के तहत नहीं करायी गयी है. प्रथम दिन लीगल थ्योरी की परीक्षा थी. छात्रों का तैयारी ही नहीं है, तो परीक्षा कहां से देंगे. उन्होंने बताया कि पहले भी छात्रों ने विवि प्रशासन से मिल कर बुधवार को होनेवाली परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग की थी. परीक्षार्थियों ने बताया कि 20 फरवरी को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे. हालांकि केंद्राधीक्षक सहित वीक्षक इस बात से नाराज थे कि विवि प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं करायी गयी थी.
गया के एसएचओ ने हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों को धमकाया
एलएलएम परीक्षा स्थगित कराने को लेकर परीक्षार्थी हंगामा कर रहे थे. परीक्षा हॉल जाने से दूसरे परीक्षार्थियों को रोक रहे थे. हंगामा कर रहे परीक्षार्थी हॉल में बैठे परीक्षार्थियों को बाहर निकलने के लिए कह रहे थे. तभी एक परीक्षार्थी सह गया के एसएचओ मनीष कुमार परीक्षा हॉल से बाहर निकले. आंदोलित छात्रों को धमकाया. छात्रों से कहा कि इस तरह घटना हमेशा देखते हैं. मैं एसएचओ गया इंजार्च हूं. परीक्षा होगी. छात्र नेता अजीत कुमार का हाथ पकड़ लिया. इसे लेकर हंगामा कर रहे परीक्षार्थी और उग्र हो गये. जहां केंद्राधीक्षक परीक्षा लेने की बात कर रहे थे, अचानक से लॉ कॉलेज के प्राचार्य ने यू-टर्न लेते हुए मिनट भर में घोषणा कर दी कि परीक्षा स्थगित की जाती है. परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जायेगी. इसके बाद भी आंदोलित छात्र कॉलेज प्राचार्य से सवाल करने लगे की सरकारी ड्यूटी में रहते हुए एक एसएचओ कैसे परीक्षा में बैठ सकते हैं. नियम के उलट जाकर एचएसओ ने परीक्षा फॉर्म कैसे जमा किया. छात्रों ने बताया कि एक जनप्रतिनिधि का पुत्र और कई ऐसे लोग एलएलएम की परीक्षा दे रहे हैं, जिनको कभी क्लास में नहीं देखा जाता है. छात्र अजीत कुमार सोनू ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत से सरकारी नौकरी वाले अधिकारी को एलएलएम परीक्षा में बैठाया जा रहा है. आरटीआइ से कॉलेज प्रशासन से पूरी जानकारी मांगी जायेगी. राजभवन को इसकी जानकारी भेजी जायेगी.
कॉलेज प्राचार्य डॉ एसके पांडे ने बताया कि एसएचआे को नहीं पहचानते हैं. वर्ष 2014 में एसएचओ मनीष कुमार ने रजिस्ट्रेशन कराया था. उस कार्यकाल में वे नहीं थे. किन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन