शोभायात्रा में सजी मनमोहक झांकियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा. मुंदीचक स्थित नवनिर्मित स्वर्णकार काली मंदिर परिसर में आयोजन भागलपुर : मुंदीचक स्थित नवनिर्मित स्वर्णकार काली मंदिर परिसर में संतोषी माता, हनुमान जी, शिव परिवार की प्रतिमा का विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा पूजन हुआ. इसे लेकर बुधवार को सुबह आठ बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. नाच रहे थे श्रद्धालु : […]
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा. मुंदीचक स्थित नवनिर्मित स्वर्णकार काली मंदिर परिसर में आयोजन
भागलपुर : मुंदीचक स्थित नवनिर्मित स्वर्णकार काली मंदिर परिसर में संतोषी माता, हनुमान जी, शिव परिवार की प्रतिमा का विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा पूजन हुआ. इसे लेकर बुधवार को सुबह आठ बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.
नाच रहे थे श्रद्धालु : सैकड़ों स्वर्णकार भक्तों ने रंग-बिरंगे निशान लेकर मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली तो पूरा नजारा इंद्रधनुषीय हो गया. स्वर्णकार काली पूजा समिति की ओर से निकाली गयी शोभायात्रा का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह ने हरी झंडी दिखा कर किया. एक रंग की वेशभूषा में स्वर्णकार समाज की 400 महिलाएं माथे पर कलश लेकर चल रही थीं. युवक-युवतियां व बच्चे भाव-विभोर होकर भजन व भक्ति धुन पर थिरक रहे थे.
जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा : जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत फूल की बारिश कर किया गया. इसी क्रम में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पानी, शरबत, फल, पेड़ा आदि वितरण कर किया गया. घोड़ा, बैंड बाजा, डीजे व कांवरिया, परी आदि आकर्षक झांकियाें के साथ शोभायात्रा आनंद चिकित्सालय रोड, वेराइटी चौक, खलीफाबाग चौक, भगत सिंह चौक, पटल बाबू रोड, जानकी प्रसाद लेन, एनसी चटर्जी रोड होते हुए मंदिर परिसर में पूरी हुई. शोभायात्रा में संतोषी माता, हनुमानजी एवं शिव परिवार की झांकी सजायी गयी थी. शोभायात्रा में ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बुधवार को सोनापट्टी स्थित अधिकतर दुकान को बंद रखा गया. इससे सोनापट्टी में छुट्टी सा माहौल रहा.
11 पंडितों ने कराया प्राण-प्रतिष्ठा पूजन : पंडित शिवनंदन झा के नेतृत्व में 11 पंडितों ने प्राण-प्रतिष्ठा पूजन कराया. पूजन में प्रधान यजमान विजय कुमार साह उर्फ पप्पू एवं उनकी धर्मपत्नी थी. शाम को संध्या महाआरती हुई. इसमें एसडीओ कुमार अनुज, एमएलसी डॉ एनके यादव, राजीवकांत मिश्रा, ब्रजेश साह, चिरंजीवी यादव आदि शामिल हुए. आयोजन में पार्षद संतोष कुमार, सचिव पंकज पोद्दार, विजय नारायण सिंह, बबीता देवी, शिव कुमार वर्मा, सुकदेव साह, प्रमोद पोद्दार, प्रीतम विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण साह, भवेश झा, संजय साह आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




