ससुर ने बहु को घसीट -घसीट कर पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:11 PM
घोघा : घोघा थाना क्षेत्र के कुलकुलिया गांव में बहु को ससुर ने मायके में घसीट-घसीट कर पीटा. बहु पूनम देवी ने ससुराल वालों पर घोघा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जलधर मंडल पिता गरभू मंडल (ससुर), उमेश मंडल पिता जलधर मंडल (जेठ), पिंकी देवी पति उमेश मंडल (गोतनी) को जबरन […]
घोघा : घोघा थाना क्षेत्र के कुलकुलिया गांव में बहु को ससुर ने मायके में घसीट-घसीट कर पीटा. बहु पूनम देवी ने ससुराल वालों पर घोघा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जलधर मंडल पिता गरभू मंडल (ससुर), उमेश मंडल पिता जलधर मंडल (जेठ), पिंकी देवी पति उमेश मंडल (गोतनी) को जबरन घर में घुस लोहे के रॉड से मार
कर घायल करने व जान लेने के प्रयास का आरोपित बनाया है. पीड़िता के अनुसार मैं अपने मायके में थी. प्रेम विवाह संबंधी पुरानी बातों को लेकर ससुराल वालों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. मुझे घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा. लोहे के रॉड के प्रहार से मेरा सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कुछ लोगों की मदद से किसी तरह जान बचा कर मैं भागी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










