देवघर ट्रेन की कब बजेगी सीटी

सुलतानगंज : सुलतानगंज से देवघर सीधे ट्रेन सेवा लोगों को कब तक मिल पायेगी. यह सपना ही बना है. सावन माह को छोड़ सुलतानगंज से देवघर तक के लिए ट्रेन सुविधा नहीं है. बांका तक नयी रेल लाइन तैयार हो चुकी है.सुलतानगंज- देवघर रेल लाइन वाया अमरपुर,बांका तक भागलपुर से ट्रेन चलने की योजना पर […]
सुलतानगंज : सुलतानगंज से देवघर सीधे ट्रेन सेवा लोगों को कब तक मिल पायेगी. यह सपना ही बना है. सावन माह को छोड़ सुलतानगंज से देवघर तक के लिए ट्रेन सुविधा नहीं है. बांका तक नयी रेल लाइन तैयार हो चुकी है.सुलतानगंज- देवघर रेल लाइन वाया अमरपुर,बांका तक भागलपुर से ट्रेन चलने की योजना पर पहल शुरू हो चुकी है. किंतु सुलतानगंज में जमीन अधिग्रहण नहीं होने से रेल लाइन बिछाने का कार्य बंद है. सुलतानगंज में प्लेटफॉर्म बन कर तैयार है.
प्लेटफॉर्म सं- चार के लिए पैनल भवन के पीछे रिले रूम का भवन भी बन गया है. स्टेशन प्रबंधक इंदु कुमार ने बताया कि सिगनल संबंधी कार्य को लेकर रिले रूम बनाया गया है. जल्द सुलतानगंज से देवघर तक के लिए ट्रेन की सीटी सुनने को लोग आतुर हैं. सुलतानगंज से सीधी ट्रेन सेवा देवघर तक मिलने से सालों भर श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी. सुलतानगंज से आगे जमीन अधिग्रहण समस्या : सुलतानगंज- देवघर वाया अमरपुर, बांका को लेकर सुलतानगंज से आगे जमीन अधिग्रहण नहीं होने से पटरी बिछाने का कार्य बाधित है, जिससे सुलतानगंज से सीधे देवघर तक ट्रेन जल्द शुरू होने की संभावना नहीं दिख रही है.
आइओडब्लू के अधिकारी ने बताया कि जमीन अधिग्रहण जल्द करने का आश्वासन दिया गया था,लेकिन इस दिशा में अब तक जमीन हैंड ओवर नहीं किया जा सका है. जमीन उपलब्ध होते ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




