यार्न बनाने में लगी महिलाओं का आज तक सर्वे नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:11 PM
विज्ञापन
लापरवाही. प्रमंडलीय आयुक्त की बैठक में चला पता बुनकर के बाद महिलाओं का होगा बेस लाइन सर्वे भागलपुर : सिल्क सिटी में सिल्क कपड़ा बनाने से जुड़े तमाम कामगारों की स्थिति ठीक नहीं है. विडंबना यह है कि अभी तक विभाग के पास न तो बुनकरों का कोई सर्वे है, न ही कोकुन से यार्न(धागा) […]
विज्ञापन
लापरवाही. प्रमंडलीय आयुक्त की बैठक में चला पता
बुनकर के बाद महिलाओं का होगा बेस लाइन सर्वे
भागलपुर : सिल्क सिटी में सिल्क कपड़ा बनाने से जुड़े तमाम कामगारों की स्थिति ठीक नहीं है. विडंबना यह है कि अभी तक विभाग के पास न तो बुनकरों का कोई सर्वे है, न ही कोकुन से यार्न(धागा) बनाने में लगी महिलाओं का. बुनकरों के सर्वे के लिए वर्तमान में प्रशिक्षु आइएएस भवेश मिश्रा के नेतृत्व में काम चल रहा है. यह सर्वे पूरा होने के बाद यार्न(धागा) बनाने में लगी महिलाओं का डाटा संग्रह किया जायेगा. यह खुलासा प्रमंडलीय आयुक्त अजय कुमार चौधरी की मंगलवार को हुई बैठक के दौरान हुआ.
बता दें कि 18 फरवरी को वस्त्र मंत्रालय से सचिव रश्मि वर्मा व विकास आयुक्त यार्न के काम में लगी महिलाओं को सरकारी सहायता के तहत रीलिंग मशीन वितरित करेंगी. इस समय केंद्र सरकार की रीलिंग मशीन स्कीम के तहत 10 हजार रुपये की रीलिंग मशीन मुफ्त में दी जा रही है. भागलपुर में 261 व बांका में 400 के करीब ही महिला की पहचान रीलिंग मशीन वितरण के लिए की गयी है. बैठक में बताया गया कि सिल्क व्यवसाय से जुड़े बुनकर व यार्न बनाने में लगी महिलाओं के करीब एक हजार आवेदन मुद्रा लोन को लेकर बैंक में लंबित है. प्रमंडलीय आयुक्त ने इसको लेकर लीड बैंक मैनेजर से नाराजगी व्यक्त की.
प्रमंडल में बनेंगे दो कोकुन बैंक, एक और का देंगे प्रस्ताव : प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि प्रमंडल स्तर पर 33 मीट्रिक टन यार्न का उत्पादन होता है. यहां पर चार करोड़ कोकुन उत्पादित होता है. इसके लिए दो कोकुन बैंक स्वीकृत हो गया, जहां कोकुन का भंडारण होगा.
सिल्क भवन का डिजाइन पास : सिल्क भवन का डिजाइन भवन निर्माण विभाग के आर्किटेक्ट ने पास कर दिया है. जीरोमाइल के स्पन सिल्क मिल में भवन प्रस्तावित है. डिजाइन पास होने पर यह उद्योग विभाग में जायेगा, जहां से निर्माण का फंड जारी होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










