एसएम कॉलेज की छात्रा राजश्री का अपहरण

Updated at :23 Nov 2016 4:32 AM
विज्ञापन
एसएम कॉलेज की छात्रा राजश्री का अपहरण

मुंगेर बरियारपुर रतनपुर की रहनेवाली छात्रा 14 नवंबर से है लापता एसएम काॅलेज में केमिस्ट्री ऑनर्स पार्ट टू की छात्रा है राजश्री एसएम कॉलेज रोड स्थित जेनेसिस कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में रहती थी छात्रा छात्रा के पिता ने आदमपुर थाना में मामला दर्ज कराया है मुंगेर/भागलपुर : एसएम कॉलेज की केमिस्ट्री ऑनर्स पार्ट टू की […]

विज्ञापन

मुंगेर बरियारपुर रतनपुर की रहनेवाली छात्रा 14 नवंबर से है लापता

एसएम काॅलेज में केमिस्ट्री ऑनर्स पार्ट टू की छात्रा है राजश्री
एसएम कॉलेज रोड स्थित जेनेसिस कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में रहती थी छात्रा
छात्रा के पिता ने आदमपुर थाना में मामला दर्ज कराया है
मुंगेर/भागलपुर : एसएम कॉलेज की केमिस्ट्री ऑनर्स पार्ट टू की छात्रा राजश्री का अपहरण कर लिया गया है. राजश्री एसएम कॉलेज रोड स्थित जेनेसिस कॉम्प्लेक्स में चल रहे हॉस्टल में रहती थी. छात्रा मुंगेर के बरियारपुर रतनपुर की रहने वाली है. छात्रा के पिता पहले बरारी थाना गये. वहां उन्हें बताया गया कि जहां से छात्रा लापता हुई है वह आदमपुर थाना क्षेत्र में है. उसके बाद छात्रा के पिता ने आदमपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. छात्रा के पिता ने कहा है कि वह 14 नवंबर से लापता है.
16 को छात्रा की सहेली ने कॉल किया तो पता चला : छात्रा के पिता का कहना है कि वह छठ बाद नौ नवंबर को घर से वापस भागलपुर आयी थी. लॉज संचालक को देने के लिए उसे 2500 का चेंज भी दिया गया था. छात्रा के पिता का कहना है कि 11 नवंबर को उससे बात हुई, तबतक सब ठीक था. 16 को राजश्री की सहेली का उसके भाई के नंबर पर कॉल आया और उसने राजश्री के बारे में पूछा कि वह कहां है. उसने राजश्री से प्रैक्टिकल की कॉपी लेने की बात कही.
उसके अगले दिन 17 को राजश्री के परिजन लॉज पहुंचे तो पता चला कि वह 14 को लॉज से निकली है. उसने घर जाने की बात कही थी. उसके बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है. पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है. इस मामले में लॉज संचालक से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है. छात्रा के लापता होने की सूचना लॉज संचालक द्वारा उसके परिजनों को नहीं दिये जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं. प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी जांच की जा रही है. पता किया जा रहा है कि उसका पहले से किसी लड़के से संबंध तो नहीं था.
आंकड़े किये जाने लगे दुरुस्त
तैयारी . मुख्यमंत्री के दौरे की सुगबुगाहट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन