Bhagalpur news सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

खरीक थाना क्षेत्र अंभो चौक के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

मौसम कुमारी के हाथ से मेंहदी का रंग पूरी तरह नहीं उतरा था कि सड़क दुर्घटना में पति की मौत से उसकी दुनिया ही उजड़ गयी. खरीक थाना क्षेत्र अंभो चौक के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट नवटोलिया के वेदानंद सिंह का पुत्र हीरो कुमार है. हीरो कुमार अपनी पत्नी मौसम कुमारी को बीए पार्ट टू की परीक्षा दिलाने बाइक से नारायणपुर स्थित जेपी कॉलेज ले जा रहे थे. परीक्षा दूसरी पाली में थी. इस दौरान खरीक थाना क्षेत्र के अंभो चौक के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि हीरो कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घायल मौसम कुमारी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि हीरो कुमार की शादी सात माह पूर्व धरहरा के मौसम कुमारी से हुई थी. शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वह दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता था. करीब चार माह पहले घर लौटा था. पत्नी की पढ़ाई जारी रखने के लिए वह उसे परीक्षा दिलाने जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया. हीरो कुमार तीन भाइयों साजन कुमार, सुधीर कुमार और स्वयं सबसे बड़े थे. परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर थी. उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन