छुट्टी में सर्विस रिवॉल्वर साथ रखने के आरोप में किया गया सस्पेंड

भागलपुर : अमरपुर थानाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार से अपराधियों ने सर्विस रिवॉल्वर लूट लिया. रिवॉल्वर के साथ ही थानाध्यक्ष के पास से 50 हजार रुपये कैश और मोबाइल भी लूट लिया गया. खुद छठ करनेवाले अमरपुर थानाध्यक्ष बिरेंद्र छठ के बाद पटना स्थित अपने घर से लौट रहे थे. स्कॉर्पियो से लौट रहे बिरेंद्र कुमार के […]
भागलपुर : अमरपुर थानाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार से अपराधियों ने सर्विस रिवॉल्वर लूट लिया. रिवॉल्वर के साथ ही थानाध्यक्ष के पास से 50 हजार रुपये कैश और मोबाइल भी लूट लिया गया. खुद छठ करनेवाले अमरपुर थानाध्यक्ष बिरेंद्र छठ के बाद पटना स्थित अपने घर से लौट रहे थे. स्कॉर्पियो से लौट रहे बिरेंद्र कुमार के साथ सिर्फ ड्राइवर ही था.
घटना मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे अकबरनगर-शाहकुंड रोड पर की है. अकबरनगर थाना में बिरेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करायी है. छुट्टी में सर्विस रिवॉल्वर साथ रखने के आरोप में अमरपुर थानाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार को बांका एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. उन पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




