बिहार पुलिस के जवान ने अपनी ही बहन का उजाड़ा सुहाग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2016 4:58 PM

विज्ञापन

भागलपुर : जिले में एक बहन के भाई ने अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया. एक छोटे से विवाद को लेकर भाई ने अपने बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक भागलपुर के सनहौला में अपनी बहन को ससुराल से लाने गये भाई ने अपनी जीजा की गोली मारकर हत्या कर […]

विज्ञापन

भागलपुर : जिले में एक बहन के भाई ने अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया. एक छोटे से विवाद को लेकर भाई ने अपने बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक भागलपुर के सनहौला में अपनी बहन को ससुराल से लाने गये भाई ने अपनी जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी. मामला सनहौला थाना के महादेवपुर गांव की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने बहन की विदाई कराना पहुंचे राजेश साह अपने साथ लाइसेंसी हथियार लेकर पहुंचा था. उसके बहनोई देवेंद्र कुमार ने बिदाई में आनाकानी की. उसके बाद बहन के भाई ने गोली मारकर बहनोई देवेंद्र कुमार उर्फ बब्लु साह की हत्या कर दी.

बिहार पुलिस का जवान है आरोपित

जानकारी के मुताबिक हत्या का आरोपित राजेश साह बिहार पुलिस का जवान है. वह कटिहार के जिलाधिकारी का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है. आरोपित राजेश साह घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उसके पिता सुरेश साह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राजेश साह मुंगेर का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है.

बहन की विदाई नहीं होने से था खफा

स्थानीय लोगों की माने तो राजेश साह की बजह जो मृतक की पत्नी है. उसे विदा कराने के लिये राजेश साह पहुंचा हुआ था. मृतक के परिजन विदाई के लिये तैयार नहीं थे. इस बार अपने पिता के साथ राजेश बहन को ले जाने के लिये आया था. मृतक देवेंद्र भी विदाई करना नहीं चाहता था. इसी बात को लेकर हुई कहा-सुनी में राजेश ने अपने बहनोई पर गोली चला दी. उसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. आरोपी राजेश साह गोली मारकर वहां से फरार हो गया, जबकि उसके पिता को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन