भागलपुर विधायक के मौसेरे भाई को गोलियों से भून डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 6:23 AM
नवगछिया/बिहपुर : भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के मौसेरे भाई नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी प्रमोद राय (50) की मंगलवार की शाम अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. टाटा जायलो कार पर सवार पांच अपराधियों ने झंडापुर एनएच-31 पर दयालपुर गांव के पास घटना को अंजाम […]
नवगछिया/बिहपुर : भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के मौसेरे भाई नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी प्रमोद राय (50) की मंगलवार की शाम अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. टाटा जायलो कार पर सवार पांच अपराधियों ने झंडापुर एनएच-31 पर दयालपुर गांव के पास घटना को अंजाम दिया.
प्रमोद राय साथी वकील बिहपुर के जयरामपुर निवासी मृत्युंजय चौधरी व गाड़ी के चालक गांव के ही दीपक कुमार के साथ अपनी टाटा इंडिका कार से कचहरी से घर लौट रहे थे. कार श्री राय खुद ही चला रहे थे. कार को ओवरटेक कर अपराधियों ने श्री राय की कनपटी व छाती में दो गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










