bhagalpur news. टीएमबीयू के प्रोफेसर कॉलोनी के क्वार्टर से तीस हजार की चोरी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू के प्रोफेसर कॉलोनी के क्वार्टर से तीस हजार की चोरी

टीएमबीयू के लालबाग स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर 30 हजार रुपये की चोरी कर ली है.

विज्ञापन

टीएमबीयू के लालबाग स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर 30 हजार रुपये की चोरी कर ली है. घटना क्वार्टर संख्या-2 की है, जहां जेपी कॉलेज नारायणपुर के शिक्षक सह सिंडिकेट सदस्य डॉ केके मंडल रहते हैं. मामले की बाबत डॉ केके मंडल ने विश्वविद्यालय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण कॉलोनी खाली है और वह भी गुरुवार को निहार होटल में शिफ्ट हो गए थे. शुक्रवार को क्वार्टर देखने पहुंचे तो दरवाजा टूटा हुआ मिला. अलमारी में रखा 30 हजार नकद गायब था. पिछले दरवाजे का गेट भी खुला था. बताया कि वर्ष 2022 में भी उनके क्वार्टर में चोरी हो चुकी है. घटनास्थल पर पहुंच कर विवि थाने के थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन