Bhagalpur news सुलतानगंज नप के 1720 आवास विहीन को मिलेगा घर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2025 1:12 AM

विज्ञापन

गर परिषद क्षेत्र के आवास विहीन लोगों को आवास देने का काम तेजी से हो रहा है. आवास निर्माण में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन

शुभंकर, सुलतानगंज

नगर परिषद क्षेत्र के आवास विहीन लोगों को आवास देने का काम तेजी से हो रहा है. आवास निर्माण में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. शनिवार को नगर परिषद में मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने कर्मियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की. मुख्य पार्षद ने बताया कि 1720 आवास निर्माण का लक्ष्य है, जिसमें 822 आवास पूर्ण हो चुका है.

दो माह में 898 मकान पूरा करने का लक्ष्य

सभी आवास विहीन लोगों को आवास देने का प्राथमिकता के साथ काम हो रहा है. 898 मकान मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.1668 मकान बन रहा है, जिसमें 1250 की ढलाई हो गयी है. 960 मकान का प्लास्टर किया जा रहा है. पीएम स्व निधि योजना के तहत 838 लाभुकों में 541 लाभुकों को 79 लाख रुपये जनवरी 2023 से दिसंबर तक दिया गया है. उन्होंने बताया कि बचे घर को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. राशि की कोई कमी नहीं है. लोगों को प्राथमिकता के साथ सुविधा देने का काम हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन