पटना के बाद भागलपुर में मेट्रो सेवा : सम्राट

भागलपुर : भागलपुरवासियों का मेट्रो या मोनो रेल पर सफर का सपना जल्द ही पूरा होगा. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है. नगर निगम क्षेत्र में 27.45 करोड़ की लागत से 165 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने के दौरान टाउन हॉल में आयोजित समारोह को नगर विकास […]
भागलपुर : भागलपुरवासियों का मेट्रो या मोनो रेल पर सफर का सपना जल्द ही पूरा होगा. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है. नगर निगम क्षेत्र में 27.45 करोड़ की लागत से 165 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने के दौरान टाउन हॉल में आयोजित समारोह को नगर विकास एवं आवास मंत्री सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पटना के बाद मेट्रो या मोनो रेल शुरू करने के लिए भागलपुर को ही चयनित किया गया है. शिलान्यास में उन्होंने नगर निगम पार्षदों, कर्मचारियों व भागलपुरवासियों को कई सौगात दी.
* धरातल पर उतार कर लेंगे दम : समारोह को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पटना में मेट्रो या मोनो रेल चलाने को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 31 मार्च तक हर हाल में इसे धरातल पर उतार दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस दिन पटना में मेट्रो परिचालन की दिशा में काम शुरू हो जायेगा, उसके तुरंत बाद भागलपुर में भी इसके परिचालन को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. यदि अगली बार भी सरकार में रहने का मौका मिला तो इसे भी धरातल पर उतार कर ही दम लेंगे. इससे पूर्व मंत्री ने पिछड़ा क्षेत्र विकास अनुदान मद की 51, चतुर्थ राज्य वित्त आयोग मद की 50, राज्य योजना की 18 व मलिन बस्ती योजना मद की 46 योजनाओं का शिलान्यास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




