इरफान और भज्जी ने बताया वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट, जानें कैसे करते हैं बॉलर्स को टारगेट

Updated at : 11 Apr 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi Batting

वैभव सूर्यवंशी, Pic- Social Media/X

Vaibhav Suryavanshi Batting: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 16वे मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद में 78 रन की तूफानी पारी खेली. इस जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और वैभव ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi Batting: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया है. यह मुकाबला 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में राजस्थान की जीत के हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे. उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

वैभव की 78 रन की पारी

राजस्थान रॉयल्स की जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अहम रोल निभाया. उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वैभव ने महज 26 गेंद खेलकर 78 रन ठोक दिए. इस शानदार पारी में उनके बल्ले से 8 चौके और 7 छक्के निकले. उनकी बैटिंग देखकर स्टेडियम में बैठे सभी क्रिकेट फैंस हैरान रह गए.

बड़े गेंदबाजों को टारगेट करने की रणनीति

वैभव को लेकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और हरभजन सिंह ने बड़ी बात कही है. इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के एक वीडियो में बताया कि वैभव जानबूझकर विरोधी टीम के सबसे बड़े गेंदबाज को अपना निशाना बनाते हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के बाद अब भुवनेश्वर कुमार को भी पहली गेंद पर चौका मारा था. इसके अलावा आरसीबी के खिलाफ वैभव ने जोश हेजलवुड को भी आड़े हाथ लिया था. 

इरफान के मुताबिक ऐसा करने से सामने वाली टीम के गेंदबाजों का मनोबल टूट जाता है और पूरी बॉलिंग यूनिट दबाव में आ जाती है. इरफान की इस बात पर साथ बैठे हरभजन सिंह ने भी समर्थन करते हुए वैभव की जमकर तारीफ की.

ऑरेंज कैप पर किया अपना कब्जा

आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने बहुत शानदार शुरुआत की है. वह अब तक 4 मैच खेल चुके हैं. इन मुकाबलों में उन्होंने 50 की औसत और 266.67 के स्ट्राइक रेट से कुल 200 रन बनाए हैं. उनके नाम इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन हैं और इसी वजह से ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास मौजूद है. वैभव इस सीजन में अब तक 18 चौके और 18 छक्के लगा चुके हैं.

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान रॉयल्स

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. आईपीएल 2026 में अभी तक राजस्थान इकलौती ऐसी टीम है जो एक भी मैच नहीं हारी है. टीम ने अपने शुरुआती चारों मुकाबले जीते हैं. लगातार 4 जीत के साथ राजस्थान 8 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें-

PBKS vs SRH: फॉर्म में लौटे अभिषेक, पंजाब के खिलाफ लगाई फिफ्टी, अर्शदीप-वैशाक की कुटाई

वैभव सूर्यवंशी के पास बैठकर राजस्थान के मैनेजर ने चलाया फोन, क्या एक्शन लेगा बोर्ड?

वैभव सूर्यवंशी को मिला किंग कोहली का आशीर्वाद, मैच के बाद का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola