जाम में फंसे वाहनों से उतर कर सेंटर की तरफ भागे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2020 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

विक्रमशिला सेतु व शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम से परीक्षार्थियों को खूब परेशानी हुई. सुबह सात बजे अपने घरों से अभिभावकों के साथ निकले मैट्रिक परीक्षार्थी काफी मुश्किल से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे. विक्रमशिला सेतु पर सुबह जाम में फंसे वाहनों से उतरकर छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक जीरोमाइल चौक तक भागते दिखे. बिहपुर […]
विज्ञापन
विक्रमशिला सेतु व शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम से परीक्षार्थियों को खूब परेशानी हुई. सुबह सात बजे अपने घरों से अभिभावकों के साथ निकले मैट्रिक परीक्षार्थी काफी मुश्किल से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे. विक्रमशिला सेतु पर सुबह जाम में फंसे वाहनों से उतरकर छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक जीरोमाइल चौक तक भागते दिखे. बिहपुर के पूर्व विधायक ईं शैलेंद्र ने अपने फेसबुक पर भी जाम में फंसे रहने की जानकारी दी.
भागलपुर : कॉलेजों व पीजी विभागों में संचालित व्यावसायिक कोर्स की 40 फीसदी राशि का हिसाब नहीं मिल रहा है. बुधवार को विवि में हुई सीनेट बैठक में सदस्य ने व्यावसायिक कोर्स की मद की 40 फीसदी राशि का हिसाब नहीं मिलने का सवाल उठाया था. सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने सदन में सवाल उठाया था कि इस मद की राशि कहां है. कितनी राशि है.
स्पष्ट जबाव दे. सदस्य ने कहा कि प्राप्त राशि को नैक मूल्यांकन नाम पर विवि ने खर्च किया. इसकी जांच करायी जाये. उन्होंने वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया. हालांकि विवि के एक पदाधिकारी ने कहा कि उस फंड की राशि दूसरे मद में खर्च कर दी गयी है. वित्तीय अनियमितता के आरोप से इंकार किया है.
इस कोर्स की है पढ़ाई
कॉलेज व पीजी स्तर पर बीसीए, बीबीए, एमबीए, ओएमएसपी, फिश एंड फिशरीज, बायोटेक्नोलॉजी, पीजी डीसीए आदि कोर्स की पढ़ाई होती है.
राशि कहां गयी, जांच करायी जायेगी – रजिस्ट्रार : विवि रजिस्ट्रार अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जायेगी. इसे लेकर वित्तीय पदाधिकारी से बात करेंगे. इस मद की राशि की विस्तृत रिपोर्ट मांगी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




