ePaper

पहले किया प्रेम विवाह, फिर पुलिस में नौकरी मिली तो पत्नी को घर से निकाल दिया

Updated at : 19 Feb 2020 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
पहले किया प्रेम विवाह, फिर पुलिस में नौकरी मिली तो पत्नी को घर से निकाल दिया

भागलपुर/ गोगरी : पहले प्यार किया, फिर शादी और अब दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाल दिया. पति की बेवफाई से टूट चुकी विवाहिता ने गोगरी थाना में दहेज लोभी पति समेंतससुरालवालों पर प्राथमिकी दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. मामला […]

विज्ञापन
भागलपुर/ गोगरी : पहले प्यार किया, फिर शादी और अब दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाल दिया. पति की बेवफाई से टूट चुकी विवाहिता ने गोगरी थाना में दहेज लोभी पति समेंतससुरालवालों पर प्राथमिकी दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. मामला गोगरी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है.गोगरी थाना क्षेत्र के इटहरी गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह की पत्नी गांव के ही राहुल कुमार के चक्कर में पड़ गयी. फिर दोनों ने विवाह भी कर लिया.
शादी के बाद पति को बिहार पलिस में नौकरी मिल गयी, जिसके बाद से पति की बेवफाई सामने आने लगी. कुछ दिनों बाद पति समेत ससुरालवालों द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे. दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित किया जाने लगा, इसके बाद पति ने दहेज नहीं देने पर घर से निकाल दिया. बेवफा पति से परेशान पीड़ित महिला ने गोगरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. गोगरी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने पीड़ित महिला की आवेदन के आलोक में थाना में पति राहुल कुमार, ससुर बिपिन पटेल, देवर अमितश कुमार, सास रेणु देवी, ननद खुशबू कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कांड संख्या 51/2020 दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
वर्ष 2018 में किया था प्रेम विवाह
थानाध्यक्ष को दिये लिखित आवेदन में विवाहिता ने बताया है कि राहुल ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जिंदगी भर रहने का वादा किया था, जिसके बाद इटहरी निवासी विपिन पटेल के पुत्र बिहार पलिस के जवान राहुल कुमार ने 28 अगस्त 2018 को खगड़िया में हिंदू रीति- रिवाज से प्रेमिका के साथ शादी कर ली. कुछ दिनों बाद विवाहिता ने एक बच्ची को जन्म दिया. राहुल ने खगड़िया में भाड़े के मकान में उस कुछ दिन रखा, लेकिन जब नौकरी मिल गयी तो दहेज की मांग करने लगा, जब दहेज नहीं दिया तो घर से निकाल दिया.
पांच लाख रुपये लाकर दो तभी घर में मिलगी जगह
प्रेमिका की शादी 28 अगस्त, 2018 को गोगरी थाना के इटहरी निवासी बिपिन पटेल के पुत्र राहुल कुमार से हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा. कुछ दिनों के बाद जब राहुल कुमार का नौकरी बिहार पुलिस में लग गयी तो उसके बाद दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगा है. इतना ही नहीं पति राहुल सहित ससुर, देवर, सास, ननद द्वारा दहेज के रुपये लाकर नहीं देने पर दूसरी शादी की धमकी देकर प्रताड़ित किया जाने लगा. इतने से मन नहीं भरा तो विवाहिता को 2 फरवरी 2019 को घर से निकाल दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन