हाड़ कंपा रही ठंड, अलर्ट जारी, और गिरेगा तापमान, भागलपुर में पांच दिन और राहत नहीं

Updated at : 28 Dec 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
हाड़ कंपा रही ठंड, अलर्ट जारी, और गिरेगा तापमान, भागलपुर में पांच दिन और राहत नहीं

पटना/भागलपुर : हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और चक्रवाती ठंडी हवाओं की गिरफ्त मेें पूरा बिहार आ गया है. अगले दो से तीन दिनों के दौरान औसत तापमान में कम-से- कम तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की आशंका है. मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे प्रदेश में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट और रविवार के […]

विज्ञापन

पटना/भागलपुर : हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और चक्रवाती ठंडी हवाओं की गिरफ्त मेें पूरा बिहार आ गया है. अगले दो से तीन दिनों के दौरान औसत तापमान में कम-से- कम तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की आशंका है. मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे प्रदेश में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

इसमें कहा गया है कि प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है. सीवियर कोल्ड डे की स्थिति पूरे बिहार में बनने का पूर्वानुमान है. सात से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के चलते पूरे प्रदेश में शुक्रवार को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी महसूस की गयी.
मौसम विज्ञान ने सरकारी एजेंसियों को जरूरी कदम उठाने के लिए सचेत कर दिया है. इसके अलावा आम लोगों को आगाह किया है कि मौसम की बिगड़ी हुई स्थिति के मद्देनजर सतर्क रहें. उसी के अनुसार बाहरी कामकाज तय करें.
इधर, शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. इस तरह का अलर्ट इस सीजन में पहली दफा जारी किया गया है. शीत लहर चलने की आशंका और सीवियर कोल्ड डे के पूर्वानुमान के दायरे में पूर्वी उत्तरप्रदेश विशेषकर बलिया और गाजीपुर भी शामिल हैं.
आइएमडी, पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे कम तापमान डेहरी में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान सबोर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक ठंडे शहरों में छपरा, फारबिसगंज, गया, भागलपुर,पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सुपौल, डेहरी और दरभंगा शामिल रहे. यहां सीवियर कोल्ड डे रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन