ePaper

भागलपुर : ट्रक ने एक को कुचला, लोगों ने 10 वाहन फूंके, हंगामा

Updated at : 10 Dec 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : ट्रक ने एक को कुचला, लोगों ने 10 वाहन फूंके, हंगामा

50 से अधिक गाड़ियों में की तोड़फोड़, हंगामा भागलपुर : भागलपुर से वापस अपने घर वादे लौट रहे अवधेश कुमार 35 वर्ष को सोमवार को देर रात जगदीशपुर बजरंगवली चौक पर ट्रक ने कुचल दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अवधेश बाइक से अपने घर लौट रहा था. घटना की सूचना पाकर वादे […]

विज्ञापन

50 से अधिक गाड़ियों में की तोड़फोड़, हंगामा

भागलपुर : भागलपुर से वापस अपने घर वादे लौट रहे अवधेश कुमार 35 वर्ष को सोमवार को देर रात जगदीशपुर बजरंगवली चौक पर ट्रक ने कुचल दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अवधेश बाइक से अपने घर लौट रहा था. घटना की सूचना पाकर वादे गांव के 50 से अधिक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच और आक्रोशित होकर दर्जनभर ट्रक व कार को फूंक दिया.इससे पहले आक्रोशित लोगों ने 50 गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर दी.

तोड़-फोड़ का अंदाजा लगते ही ड्राइवर भागने में सफल हो गये. पहले तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. जगदीशपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पुलिस व उपद्रवियों में बहस शुरू हो गया. यह बहस झड़प में बदल गयी और अाक्रोशित लोगों ने फिर 10 ट्रक में आग लगा दी. आक्रोशित लोगों के सामने पुलिस ने घटना टेक दी और पीछे हट गयी. हालांकि अन्य ट्रक को आग की

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन