इंटर की छात्रा से छेड़खानी कर रहे मनचले को लोगों ने पकड़ा, की पिटाई

नाथनगर : नाथनगर में मंगलवार को एक बार फिर छेड़खानी की घटना हुई. मसकन बरारीपुर इलाके में मनचले युवक ने इंटर की छात्रा का हाथ पकड़ लिया. छात्रा के शोर मचाने पर दर्जनों लोग जुट गये और युवक की जमकर पिटाई कर दी. युवक की पहचान विकास कुमार पिता विश्वेश्वर तांती के रूप में हुई. […]
नाथनगर : नाथनगर में मंगलवार को एक बार फिर छेड़खानी की घटना हुई. मसकन बरारीपुर इलाके में मनचले युवक ने इंटर की छात्रा का हाथ पकड़ लिया. छात्रा के शोर मचाने पर दर्जनों लोग जुट गये और युवक की जमकर पिटाई कर दी. युवक की पहचान विकास कुमार पिता विश्वेश्वर तांती के रूप में हुई.
घटना की जानकारी लोगों ने नाथनगर पुलिस को दी. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. युवक बार-बार पुलिस व स्थानीय लोगों से गलती को लेकर माफी मांगता रहा. थाना पहुंची पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी प्रत्येक सप्ताह बजरंगबली की पूजा करने जाती है.
उक्त नशेड़ी लड़का उसका अक्सर पीछा करते हुए मंदिर के अंदर तक चला आता है. लड़के ने इस बार हद पार कर सरेआम बेटी का हाथ पकड़ लिया और बदसलूकी की. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित युवक पूर्व में दो बार जेल भी जा चुका है. इंस्पेक्टर मो सज्जाद हुसैन ने बताया कि लड़की पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है. घटना की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




