मांगों को ले सरकार से हुई वार्ता, शाम तक काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर

Updated at : 24 Sep 2019 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को ले सरकार से हुई वार्ता, शाम तक काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर

भागलपुर : आठ सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के हड़ताल का जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मिलाजुला असर दिखा. देर शाम तक आंदोलन के बीच सरकार और संगठन के बीच वार्ता हुई. जिसके बाद शाम पांच बजे सभी जूनियर डॉक्टर काम पर वापस लौट गये. ओपीडी अपने […]

विज्ञापन

भागलपुर : आठ सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के हड़ताल का जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मिलाजुला असर दिखा. देर शाम तक आंदोलन के बीच सरकार और संगठन के बीच वार्ता हुई. जिसके बाद शाम पांच बजे सभी जूनियर डॉक्टर काम पर वापस लौट गये. ओपीडी अपने तय समय पर खुला. यहां 1500 सौ से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया.

दोपहर बाद हुई वार्ता, शाम को हुए वापस :आंदोलन के बीच सरकार और जेडीए के बीच वार्ता हुई. डॉ विश्व ज्योति ने बताया हमारी मांगों पर सहमति बन गयी है. प्रधान सचिव ने छह सदस्य की एक कमेटी का गठन कर दिया है. इसमें अपर सचिव स्वास्थ्य कौशल किशोर, नालंदा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता, पटना चिकित्सा महाविद्यालय प्राचार्या डॉ विद्यापति चौधरी, डॉ राजीव रंजन, जेडीए बिहार अध्यक्ष डॉ रवि रंजन कुमार रमण, डॉ शंकर भारती को रखा गया है. पांच अक्तूबर तक कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी. एमसीआइ के तय मानक के आधार पर हमें लाभ दिया जायेगा. शाम पांच बजे से सभी डॉक्टर अपने काम पर लौट आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन