आज शाम सैंडिस रहेगा बंद लगेंगे स्कैनर, सुरक्षा पुख्ता

डीएम-एसएसपी ने सैंडिस कंपाउंड में किया फाइनल परेड रिहर्सल का निरीक्षण, ली सलामी भागलपुर :स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के रेंज और जिले के पुलिस अधिकारियों को पत्र जारी कर अलर्ट किया है. स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी तरह की सुरक्षा या विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो, इसके लिए भागलपुर […]
डीएम-एसएसपी ने सैंडिस कंपाउंड में किया फाइनल परेड रिहर्सल का निरीक्षण, ली सलामी
भागलपुर :स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के रेंज और जिले के पुलिस अधिकारियों को पत्र जारी कर अलर्ट किया है. स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी तरह की सुरक्षा या विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो, इसके लिए भागलपुर पुलिस ने पुख्ता तैयारी कर रही है.
डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी आशीष भारती ने मंगलवार को सैंडिस कंपाउंड स्थित परेड स्थल पर फाइनल परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. सुरक्षा और विधि व्यवस्था के मद्देनजर सैंडिस कंपाउंड में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. 15 अगस्त गुरुवार को होने वाले परेड को लेकर बुधवार शाम से ही आम लोगों के सैंडिस कम्पाउंड में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी जायेगी.
गुरुवार सुबह परेड शुरू होने से पूर्व सैंडिस कंपाउंड के गेट को खोला जायेगा. परेड स्थल तक आने के लिए दर्शकों को एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) और डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) से गुरना पड़ेगा. स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिला भर के थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को जिला भर के होटलों और लॉज की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




