भागलपुर :दादा को देखने जा रही दो बहनों की हादसे मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2019 9:19 AM
पीरपैंती (भागलपुर) : ईशीपुर-बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी-गोड्डा मुख्य मार्ग पर सोमवार को अपने पति संग अपने दादा को मृत्यु से पहले देखने जा रही दो बहनों व एक बच्ची की मौत ट्रक से दबकर नामनगर के पास हो गयी. घटना के बाद आक्रोषित लोगों ने ट्रक को रोक लिया व घायलों को बचाने के […]
पीरपैंती (भागलपुर) : ईशीपुर-बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी-गोड्डा मुख्य मार्ग पर सोमवार को अपने पति संग अपने दादा को मृत्यु से पहले देखने जा रही दो बहनों व एक बच्ची की मौत ट्रक से दबकर नामनगर के पास हो गयी.
घटना के बाद आक्रोषित लोगों ने ट्रक को रोक लिया व घायलों को बचाने के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने लगे, लेकिन झारखंड के ठाकुर गंगटी के मोठीया निवासी धनंजय ठाकुर की पत्नी मीरा देवी उसकी बहन काजल देवी (27) व धनंजय की पुत्री नंदिनी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही ईशीपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा व मिर्जाचौकी के आरक्षी निरीक्षक राम सागर तिवारी सदलबल घटनास्थल पहुचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










