जूनियर डॉक्टरों ने दवा दुकानदार काे पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2019 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज चौक पर जूनियर डाॅक्टरों ने मंगलवार रात करीब 9.15 बजे सुनील मेडिकल हॉल में घुस कर मारपीट की. वहीं, दुकान में तोड़फोड़ भी की. दुकानदार सुनील कुमार सिंह ने अज्ञात जूनियर डाॅक्टरों के खिलाफ बरारी थाने में आवेदन दिया है. दुकानदारों ने जूनियर डॉक्टरों पर कार्रवाई करने, […]
विज्ञापन
भागलपुर : जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज चौक पर जूनियर डाॅक्टरों ने मंगलवार रात करीब 9.15 बजे सुनील मेडिकल हॉल में घुस कर मारपीट की. वहीं, दुकान में तोड़फोड़ भी की. दुकानदार सुनील कुमार सिंह ने अज्ञात जूनियर डाॅक्टरों के खिलाफ बरारी थाने में आवेदन दिया है.
दुकानदारों ने जूनियर डॉक्टरों पर कार्रवाई करने, सुरक्षा मुहैया कराने व अस्पताल गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की और दुकान बंद कर हड़ताल पर चले गये हैं. दुकानदारों का कहना है कि मांगें पूरी जब तक नहीं होती है, तब तक दुकानें बंद रहेंगी. दरअसल, सोमवार देर रात एक जूनियर डॉक्टर चाय पीने सुनील मेडिकल हॉल से पश्चिम एक चाय दुकान पर गया था, तभी किसी के साथ उनकी मारपीट हो गयी.
इसको लेकर दूसरे दिन मंगलवार रात करीब 9.15 बजे 60-70 की संख्या में जूनियर डॉक्टर दुकान में पहुंच गये और उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने लगे. डॉक्टर ने दुकानदार से यह पूछा कि मारपीट करने वाले सभी चार-पांच व्यक्ति मेडिकल दुकान देखा गया है, जो पहचान बताने को कहा. दुकानदार ने किसी भी व्यक्ति के पहचानने और दुकान में बैठने की बात से इंकार कर दिया, तो डाॅक्टरों द्वारा गाली-गलौज किया जाने लगा. इसका जब दुकानदार ने विरोध किया, तो मारपीट करने लगे.
सूचना मिलने पर कई थाने की पुलिस मौके पहुंची, तब तक जूनियर डॉक्टर अस्पताल कैंपस में लौट गये थे. दुकानदार एकत्रित होकर थाने पहुंचे और एएसआइ राम प्रवेश यादव को लिखित में आवेदन दिया. एएसआइ ने बताया कि घटना स्थल पर वह मौजूद नहीं थे. दुकानदारों से जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ आवेदन मिला है. वहीं, थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि सोमवार को दुकानदार व डॉक्टर के बीच कहासुनी हुई थी. विवाद बढ़ने के बाद हॉस्टल से निकल कर जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




