मजबूत रहेगा माॅनसून, 14 व 15 को बारिश की संभावना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2019 2:31 AM

विज्ञापन

सबौर : इस वर्ष भागलपुर सहित बिहार में मजबूत माॅनसून की संभावना है. मौसम विभाग ने भी इस साल माॅनसून में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त कर रहा है. मौसम विभाग से जारी प्री मानसून पूर्वानुमान में लगभग 890 एमएम बारिश होने की बात बतायी गयी है. माॅनसून के दौरान 96 प्रतिशत वर्षा की संभावना […]

विज्ञापन

सबौर : इस वर्ष भागलपुर सहित बिहार में मजबूत माॅनसून की संभावना है. मौसम विभाग ने भी इस साल माॅनसून में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त कर रहा है. मौसम विभाग से जारी प्री मानसून पूर्वानुमान में लगभग 890 एमएम बारिश होने की बात बतायी गयी है. माॅनसून के दौरान 96 प्रतिशत वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है. किसानों के लिए इस साल मानसून खुशियां लेकर आयेगा. शुक्रवार की सुबह पछुआ हवा चलने से परेशानी बढ़ गयी है. गर्मी से अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है.

विशेषज्ञों के अनुसार पछुआ हवा चलेगी. 14 मई को पांच एमएम व 15 मई को 10 एमएम बारिश की संभावना है. अगले दो दिनों तक आकाश में हल्के बादल छा सकते हैं, जिससे गर्मी में और बढ़ोतरी होगी. शुक्रवार को भागलपुर और आसपास का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24,0 डिग्री सेल्सियस रहा. आर्दता 71 प्रतिशत और पश्चिमी हवा 1,8 किलोमीटर की रफ्तार से चली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन