दिनभर गर्मी ने तड़पाया, बिजली ने रुलाया, रात भी नहीं मिली राहत
Updated at : 28 Apr 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी में लगातार बिजली की आवाजाही ने लोगों को बैचेन रखा. उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बिजली ने खूब तड़पाया. पूरे दिन कभी मेंटेनेंस के नाम पर, तो कभी लोड शेडिंग के नाम पर बिजली कटती रही. लंबी कटाैती के बाद शाम से लेकर आधी रात […]
विज्ञापन
भागलपुर : रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी में लगातार बिजली की आवाजाही ने लोगों को बैचेन रखा. उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बिजली ने खूब तड़पाया. पूरे दिन कभी मेंटेनेंस के नाम पर, तो कभी लोड शेडिंग के नाम पर बिजली कटती रही. लंबी कटाैती के बाद शाम से लेकर आधी रात तक भी दो-दो घंटे की लोड शेडिंग होती रही, जिससे पूरा शहर परेशान रहा.
यह हाल सिविल सर्जन और टीटीसी विद्युत उपकेंद्र के आपूर्ति क्षेत्र मध्य शहर की रही. हालांकि, जब से शहर की बिजली सरकारी हुई है, तभी से यह हाल है. बिजली आपूर्ति सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है. अधिकारियों को कोसने के सिवाय लोगों के पास कोई चारा नहीं रहा. फुल लोड बिजली मिलने पर भी 24 घंटे की बजाय शहर को बमुश्किल आठ-10 घंटे भी बिजली नहीं मिली.
मेंटेनेंस का शेड्यूल 11 बजे तक, मगर पूरे दिन होता रहा काम : मेंटेनेंस का शेड्यूल सुबह नौ से 11 बजे तक के लिए ही बना था, लेकिन काम पूरे दिन होता रहा. हालांकि, दोपहर 12 बजे बिजली चालू कर दी गयी, लेकिन अधूरे कामों को पूरा करने के लिए फिर से कभी घंटाघर, तो कभी भीखनपुर फीडर की बिजली बंद की गयी. सबौर ग्रिड से आने वाली आपूर्ति लाइन (33हजार वोल्ट) को भी बंद तक करना पड़ा. घोषित-अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को दिन-रात बैचेन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




