नाले के पास फेंकी गयी बच्ची की हो गयी मौत

Updated at : 25 Apr 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
नाले के पास फेंकी गयी बच्ची की हो गयी मौत

भागलपुर : सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में नारायणपुर निवासी ललन कुमार की पत्नी रूबी देवी की नवजात बच्ची की मौत मंगलवार देर रात हो गया. परिजन बच्ची की लाश लेकर वापस हो गये. नवजात की मां रूबी देवी ने बताया नर्स की लापरवाही ने वह दर्द दे दिया जो जीवन भर परेशान करेगा. जन्म के तुरंत […]

विज्ञापन

भागलपुर : सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में नारायणपुर निवासी ललन कुमार की पत्नी रूबी देवी की नवजात बच्ची की मौत मंगलवार देर रात हो गया. परिजन बच्ची की लाश लेकर वापस हो गये. नवजात की मां रूबी देवी ने बताया नर्स की लापरवाही ने वह दर्द दे दिया जो जीवन भर परेशान करेगा.

जन्म के तुरंत बार बार नर्स और कर्मचारी से आग्रह करते रहे बच्ची का मुंह दिखा दो. सभी पैसे की मांग करते रहे और मेरी बात को दरकिनार कर दिया. अंत में जिंदा नवजात को नाले के पास फेंक दिया. बच्ची कमजोर थी लेकिन बेहतर इलाज होता तो बच जाती. वहीं चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची का जन्म सात माह में हो गया था. इस वजह से इसको कई तरह की शारीरिक परेशानी थी. लगातार प्रयास के बाद भी बच्ची को नहीं बचाया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन