बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सरकारी पूजा के बाद खुले पट, भक्तों ने किए दर्शन

प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सोमवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न हुई.
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सोमवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न हुई. पूजा के दौरान गंगा जल, फूल-फल एवं पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक किया गया. मंदिर के महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करायी. मंदिर प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया. इसके बाद मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा, घंटा-घड़ियाल और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










