ePaper

चार माह से निगम की फाइलों में हो रही ब्लीचिंग-चूना की खरीद

Updated at : 03 Apr 2019 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
चार माह से निगम की फाइलों में हो रही ब्लीचिंग-चूना की खरीद

छठ के बाद से ही खत्म है ब्लीचिंग बना था नियम, कूड़ा उठाव के बाद ब्लीचिंग व चूना का होगा छिड़काव 14 अप्रैल को है रामनवमी भागलपुर : पिछले चार माह से नगर निगम में शहर के मुख्य मार्ग और गली-कूचे में चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव बंद है. निगम की चूना-ब्लीचिंग की खरीद का मामला फाइलों […]

विज्ञापन

छठ के बाद से ही खत्म है ब्लीचिंग

बना था नियम, कूड़ा उठाव के बाद ब्लीचिंग व चूना का होगा छिड़काव
14 अप्रैल को है रामनवमी
भागलपुर : पिछले चार माह से नगर निगम में शहर के मुख्य मार्ग और गली-कूचे में चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव बंद है. निगम की चूना-ब्लीचिंग की खरीद का मामला फाइलों में ही दौड़ रहा है. दूसरी तरफ शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. जबकि नियम यह बना था कि जहां से कूड़ा का उठाव होगा, वहां ब्लीचिंग -चूना का छिड़काव करना है.
छठ पूजा के बाद से छिड़काव ही नहीं हो रहा है. होली में भी छिड़काव नहीं हुआ. कारण निगम के बाद चूना-ब्लीचिंग उपलब्ध ही नहीं है. एक दो बोरा जो निगम के पास बचा था वह भी खत्म हो गया है. अब यह देखना है कि कब चूना-ब्लीचिंग की खरीदारी होती है. जबकि 14 अप्रैल को रामनवमी है और 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग है. निगम के स्वच्छता प्रभारी की माने तो फाइल आगे बढ़ा दी गयी है. वहां से स्वीकृति मिलते ही खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन