सोना लूट का सरगना विजय गिरफ्तार

Updated at : 30 Jun 2014 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
सोना लूट का सरगना विजय गिरफ्तार

भागलपुर : 46 लाख के सोना लूट कांड का सरगना विजय पासवान को कोतवाली पुलिस ने मुंगेर जिले के तारापुर से गिरफ्तार किया. सरगना विजय की गिरफ्तारी भागलपुर पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. 19 सितंबर 2013 को आनंद चिकित्सालय रोड में अपराधियों ने हथियार के बल पर स्वर्णिका ज्वेलर्स का 46 […]

विज्ञापन

भागलपुर : 46 लाख के सोना लूट कांड का सरगना विजय पासवान को कोतवाली पुलिस ने मुंगेर जिले के तारापुर से गिरफ्तार किया. सरगना विजय की गिरफ्तारी भागलपुर पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. 19 सितंबर 2013 को आनंद चिकित्सालय रोड में अपराधियों ने हथियार के बल पर स्वर्णिका ज्वेलर्स का 46 लाख का सोना लूट लिया था.

घटना के बाद लूटकांड का मास्टर माइंड विजय पासवान और संतोष झा सारा सोना लेकर फरार हो गया था. तब से पुलिस को विजय की तलाश थी. पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है. विजय ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. घटना में कुछ और अपराधियों के नाम का भी खुलासा किया है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

रविवार को कोतवाली इंस्पेक्टर कन्हैया लाल को विजय के बारे में सूचना मिली थी. इंस्पेक्टर ने खुद सादे लिबास में तारापुर में छापेमारी कर विजय को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विजय मूलत: खटिक टोला, नाथनगर का रहनेवाला है. तारापुर में उसका ससुराल है. विजय ससुराल में स्वास्थ्य लाभ कर रहा था. तभी पुलिस ने उसे दबोचा. कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही है. 1995 में आर्म्स एक्ट के मामले में विजय जेल काट चुका है. पुलिस उसके आपराधिक पृष्ठभूमि का भी पता लगा रही है.

संतोष झा जमानत पर: विजय का सहयोगी अमरपुर का संतोष झा उर्फ बाबा अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है. कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उसे पकड़ा था, लेकिन उसने अग्रिम जमानत संबंधी कागजात पुलिस को दिखाया. तब जाकर छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन