मोहल्ले में लूट के पहले भी हो चुकी है कार की चोरी

Updated at : 23 Feb 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
मोहल्ले में लूट के पहले भी हो चुकी है कार की चोरी

भागलपुर : जोगसर थाना क्षेत्र के जिस मोहल्ले में बुधवार देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया, उसी मोहल्ले में पांच दिन पूर्व 15 फरवरी 2019 को अपराधियों ने एक कार चोरी कर ली थी. मामले में नवगछिया बिहपुर स्थित झंडापुर दयालपुर के रहने वाले नीलेश कुमार ने जोगसर […]

विज्ञापन

भागलपुर : जोगसर थाना क्षेत्र के जिस मोहल्ले में बुधवार देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया, उसी मोहल्ले में पांच दिन पूर्व 15 फरवरी 2019 को अपराधियों ने एक कार चोरी कर ली थी.

मामले में नवगछिया बिहपुर स्थित झंडापुर दयालपुर के रहने वाले नीलेश कुमार ने जोगसर थाना में 16 फरवरी को ही केस दर्ज करवाया है. पांच दिन पूर्व ही इलाके से वाहन चोरी होने के बावजूद थानाध्यक्ष ने न तो घटना को गंभीरता से लिया और न ही इलाके में गश्ती ही बढ़वाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन