भागलपुर : गेस्ट शिक्षक नियुक्ति की दूसरी सूची जारी होने पर लग रहा धांधली का आरोप
भागलपुर : टीएमबीयू से गेस्ट शिक्षक बहाली की दूसरी सूची बुधवार को जारी होने के बाद गड़बड़ी किये जाने के सवाल उठने लगे हैं. गेस्ट शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा विवि पर धांधली करने का आरोप लगाया जा रहा है. इससे पूर्व में विवि ने दिसंबर में गेस्ट शिक्षक बहाली के लिए 122 व छह गेस्ट शिक्षक […]
भागलपुर : टीएमबीयू से गेस्ट शिक्षक बहाली की दूसरी सूची बुधवार को जारी होने के बाद गड़बड़ी किये जाने के सवाल उठने लगे हैं. गेस्ट शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा विवि पर धांधली करने का आरोप लगाया जा रहा है. इससे पूर्व में विवि ने दिसंबर में गेस्ट शिक्षक बहाली के लिए 122 व छह गेस्ट शिक्षक की सूची जारी की थी.
उस समय भी अभ्यर्थियों ने विवि पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था. इसे लेकर अभ्यर्थियों ने विवि में हंगामा व प्रदर्शन किया था. आरोप लगाने वाले कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी थे जिन्होंने कहा था कि इंटरव्यू में तीन अंक दिये गये हैं. चर्चा में है कि ऐसे अभ्यर्थी को भी विवि ने किस आधार पर योग्य माना. जबकि विवि ने दिसंबर के बाद दोबारा इंटरव्यू भी नहीं लिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए