बेरहम पति करता है पत्नी की पिटाई, करवाया केस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 6:39 AM

विज्ञापन

भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय किला घाट रोड की रहने वाली शीला देवी ने अपने पति शंकर ढोकानिया पर उन्हें और उनके बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर शीला देवी ने तातारपुर थाना में लिखित शिकायत की है. जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज […]

विज्ञापन

भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय किला घाट रोड की रहने वाली शीला देवी ने अपने पति शंकर ढोकानिया पर उन्हें और उनके बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर शीला देवी ने तातारपुर थाना में लिखित शिकायत की है. जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है.

शीला देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में लिखा है कि अगर उसके पति पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने बच्चों और परिवार के साथ मिलकर जहर खाकर जान दे देंगी. जिसकी जिम्मेवार पुलिस होगी. शीला देवी ने पुलिस को बताया है कि वह हमेशा अपने पति के साथ ही रहती है. पर उसका पति शंकर ढोकानियां उसके और उसके बच्चों के साथ हमेशा मारपीट करता है.

यही नहीं शंकर ढोकानियां उन्हें घर में बंधक बनाकर कर रखता है और विराेध करने पर खाना पीना भी बंद कर देता है. कई बार पति उन्हें घर से भी निकाल देते हैं. अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा को वह, उनके और उनका पूरा परिवार जहर खाकर अपनी जान दे देंगे. जिसकी जिम्मेवारी तातारपुर पुलिस की होगी. शंकर ढोकानियां ने कई बार उन्हें हत्या करने की धमकी भी दे चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन