बाइक की टक्कर में तीन जख्मी, रेफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 5:44 AM
नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के जमींदारी तटबंध खगड़िया जिले को जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क पर मौजमा गांव के पास मंगलवार को दोपहर बाद दो बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त व सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार तेज थी. बाइक अनियंत्रित हो सामने से […]
नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के जमींदारी तटबंध खगड़िया जिले को जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क पर मौजमा गांव के पास मंगलवार को दोपहर बाद दो बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त व सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार तेज थी.
बाइक अनियंत्रित हो सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी.इस घटना में बाइक सवार नवटोलिया के रोशन कुमार, सत्यम कुमार व गनौल के एक डेकोरेशन मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने तीनों जख्मी को निजी क्लिनिक में इलाज कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रोशन कुमार व सत्यम कुमार को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










