भागलपुर : डीएम ने किया जागरूक, कहा : बच्चे वाहन चलायेंगे, तो अभिभावकों को भी जुर्माना

Updated at : 05 Feb 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर  : डीएम ने किया जागरूक, कहा : बच्चे वाहन चलायेंगे, तो अभिभावकों को भी जुर्माना

भागलपुर : 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई. जिले के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने बाइक चलाते समय हेलमेट टाउन हॉल में एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, मेयर सीमा साहा, जिप अध्यक्ष टुनटुन […]

विज्ञापन

भागलपुर : 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई. जिले के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने बाइक चलाते समय हेलमेट टाउन हॉल में एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, मेयर सीमा साहा, जिप अध्यक्ष टुनटुन साहा, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार ओझा, डीटीओ राजेश कुमार और डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने हॉल में मौजूद 500 लोगों को युवाओं को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलायी.

युवतियों ने हेलमेट पहनकर मार्च निकाला : मौके पर स्काउट गाइड एसडीआरएफ समेत कई संगठन से जुड़े सदस्य व स्कूली बच्चों ने मार्च निकाला. मौजूद थे. साथ साथ युवतियों ने हेलमेट पहनकर मार्च निकाला. टाउन हॉल में एसडीआरएफ गणेश ओझा ने दुर्घटना से बचाव का डेमो दिया.

विष्णु खेतान ने पंपलेट बांटे. जिला परिषद अध्यक्ष ने सीट बेल्ट बांधने की अपील की. जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 2019 का आयोजन हुआ. स्कूलों में सड़क सुरक्षा के प्रावधानों व नियमों के अनुपालन के लिए शपथ दिलायी गयी.

दुर्घटना वाली जगह को चिह्नित करेंगे : डीएम
डीएम ने कहा कि संस्कृति ऐसी है कि नियम तोड़ने में मजा आता है, यही दुर्घटना का कारण है. चिह्नित दुर्घटना वाले क्षेत्र की पहचान हो रही है. ऑटो में आगे मत बैठिये. स्कूली बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम है तो वाहन चलाते पकड़े जाने पर बच्चे के साथ पैरेंट्स से भी जुर्माना वसूलेंगे. उन्होंने शहर को सुरक्षा का संदेश दिया. एसपी ने कहा कि लोगों में नियम तोड़ने की भावना रहती है.
पुलिस ऐसा करने से रोकती है. जिससे लोगों की जान बच रही है. उन्होंने कहा कि 1.5 लाख लोगों की मौत सड़क हादसे में हो रही है, इतनी हत्या भी नहीं होती. डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने कहा कि, मैं भागलपुर शहर के तमाम युवा साथियों व अभिभावकगणों से यह अपील करता हूं कि सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन