भागलपुर : अप्रैल से सुलतानगंज व अभयपुर स्टेशन पर खुलेगा आरपीएफ पोस्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2019 6:48 AM

विज्ञापन

भागलपुर : रेल यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने सहित रेल संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर सुलतानगंज और अभयपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट खोलने की हरी झंडी मिल गयी है. अभी दोनों जगह के रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ आउट पोस्ट है, जिसे अपग्रेड करने पर पूर्ण थाना (पोस्ट) का दर्जा मिलेगा. सब कुछ ठीक-ठाक रहा, […]

विज्ञापन

भागलपुर : रेल यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने सहित रेल संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर सुलतानगंज और अभयपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट खोलने की हरी झंडी मिल गयी है. अभी दोनों जगह के रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ आउट पोस्ट है, जिसे अपग्रेड करने पर पूर्ण थाना (पोस्ट) का दर्जा मिलेगा. सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो पहली अप्रैल से पोस्ट खुल जायेगा. आरपीएफ का पोस्ट खुलने के बाद से रेल रूट की निगरानी बढ़ जायेगी.

स्टेशन में सुरक्षा का माहौल और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो जायेगी. वर्तमान में यहां स्टाफ की कमी है. पोस्ट होने से स्टाफ की समस्या भी लगभग दूर हो जायेगी. वहीं व्यवस्था में भी बदलाव होगा.

सुलतानगंज से किऊल तक होगी निगरानी. रेल यात्रियों व रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए आरपीएफ पुलिस पोस्ट में अधिकारी व जवान तैनात होंगे, जो सुलतानगंज पोस्ट से सुलतानगंज से बरियारपुर व अभयपुर पोस्ट से मधुसूदनपुर से किऊल रेलवे स्टेशन तक निगरानी रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन