बिहपुर : नशाखुरानी का शिकार हो गया था संदीप कुमार, एमसीए छात्र कानपुर में हुआ बरामद

बिहपुर : झंडापुर पूरब पंचायत के दयालपुर गांव के एमसीए के छात्र संदीप कुमार को रेल पुलिस ने खोज निकाला. 11 जनवरी को संदीप आनंद बिहार (दिल्ली) से घर आने लिए विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हुआ था. वह रास्ते में लापता हो गया था. बुधवार को कानपुर रेल पुलिस ने छात्र के परिजनों को […]
बिहपुर : झंडापुर पूरब पंचायत के दयालपुर गांव के एमसीए के छात्र संदीप कुमार को रेल पुलिस ने खोज निकाला. 11 जनवरी को संदीप आनंद बिहार (दिल्ली) से घर आने लिए विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हुआ था. वह रास्ते में लापता हो गया था. बुधवार को कानपुर रेल पुलिस ने छात्र के परिजनों को उसकी बरामदगी के बारे में सूचना दी.
रेल पुलिस ने बताया कि ट्रेन में संदीप नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया था. उसका इलाज अभी कानपुर में ही रेल पुलिस की निगरानी में चल रहा है. संदीप के लापता होने के बाद उसके परिजन तलाश में भागलपुर से लेकर आनंदबिहार स्टेशन तक गये. हर जगह जीआरपी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने की गुहार लगायी, लेकिन हर जगह से अपने क्षेत्र का मामला नहीं होने की बात कह कर दूसरी जगह भेज दिया गया.
थक हार कर उसकी मां व बहन ने दिल्ली में ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन से मिलकर मदद की गुहार लगायी. तब शाहनवाज जीआरपी और रेलवे के वरीय पदाधिकारियों से बात की, जिसके बाद रेल पुलिस ने मामला दर्ज किया. संदीप दिल्ली के गुरुगोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ संस्थान में एमसीए का छात्र है. वह मकर संक्राति पर घर आने के लिए 11 जनवरी को आनंद बिहार में ट्रेन पर सवार हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




