भागलपुर : आइएमए का चुनाव, जिला आइएमए के नये पदाधिकारी चुने गये, बिहार अध्यक्ष ने संभाला पद

Updated at : 07 Jan 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर  :  आइएमए का चुनाव,  जिला आइएमए के नये पदाधिकारी चुने गये, बिहार अध्यक्ष ने संभाला पद

भागलपुर : रविवार से जिला आइएमए अध्यक्ष पद पर डॉ संजय कुमार काबिज हो गये हैं. आइएमए हॉल में आयोजित 73 वां बिहार स्टेट आइएमए कॉन्फ्रेंस में पूर्व अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह ने नये अध्यक्ष डॉ संजय कुमार को प्रेसिडेटियन बैंच प्रदान किया. वहीं संगठन सचिव के रूप में डॉ अमिताभ कुमार सिंह ने पदभार […]

विज्ञापन
भागलपुर : रविवार से जिला आइएमए अध्यक्ष पद पर डॉ संजय कुमार काबिज हो गये हैं. आइएमए हॉल में आयोजित 73 वां बिहार स्टेट आइएमए कॉन्फ्रेंस में पूर्व अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह ने नये अध्यक्ष डॉ संजय कुमार को प्रेसिडेटियन बैंच प्रदान किया. वहीं संगठन सचिव के रूप में डॉ अमिताभ कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया. इसके साथ ही आज से ही आइएमए की नयी कार्य समिति कार्यरत हो गयी.
समारोह में बिहार के नये आइएमए अध्यक्ष डॉ शालिग्राम प्रसाद ने भी पदभार ग्रहण कर लिया.कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार देर शपथ के साथ किया गया. संगठन के सभी सदस्यों ने इस मौके पर मरीजाें को बेहतर चिकित्सा सुविधा और मानवता की सेवा करने का शपथ लिया. मंच संचालन डॉ पम्मी राय ने किया.
शिविर का आयोजन. आइएमए हॉल में आयोजित बिहार आइएमए कॉन्फ्रेंस में रविवार सुबह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 70 मरीजों का जांच करने के बाद दवा उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने किया.
इस मौके पर इन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन लगातार होना चाहिए. कैंप का आयोजन ग्रामीण सुदूर इलाके में भी किया जाना चाहिए. जिससे आम गरीब लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके. इससे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होते हैं.
मरीजों का इलाज करने के बाद उनका फॉलाेअप भी होना चाहिए. जिससे बीमारी मरीज की खत्म हो सके. इस मौके पर डॉ संदीप लाल, डॉ एसपी सिंह, डॉ एसके निराल, डॉ शांतनु कुमार घोष, डॉ महेश कुमार, डॉ डीपी सिंह समेत संगठन से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा चिकित्सक यहां मौजूद थे.
डॉ अजय को मिला प्रेसिडेंसियल अवार्ड. आइएमए के वार्षिक अधिवेशन में जीवन जागृति सोसाइटी के डॉ अजय कुमार सिंह को सामाजिक कार्य के लिए प्रेसिडेंसियल अवार्ड से नवाजा गया.
इस मौके पर डॉ अजय ने कहा जब तक अपने घर के लोग आपके काम की तारीफ नहीं करेंगे, तब तक कार्य अधूरा रहता है. इस अवार्ड से उत्साह का संचार हुआ है. आज घर में हमें सम्मान मिला है.
आइएमए कार्यक्रम में यह थे मौजूद. डाॅ अमिताभ सिंह, डॉ ब्रजनंदन कुमार, डाॅ महेश कुमार, डाॅ अजय कुमार, डाॅ संजय कुमार, डाॅ एसपी सिंह, डाॅ एसएन झा, डाॅ दिलीप कुमार, डाॅ शालिग्राम विश्वकर्मा, डाॅ बसंत कुमार सिंह, डाॅ शैलेश झा, डाॅ डीपी सिंह, डाॅ संजय निराला.
आइएमए की नयी कार्यकारिणी का गठन. जिला आइएमए गठन के बाद नयी कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया गया है. इसमें उपाध्यक्ष पद पर डॉ राजकुमार चौधरी, डॉ विनय कुमार, डॉ मुकेश प्रसाद का चयन किया गया है. संयुक्त सचिव डॉ सीमा सिंह, डॉ विभूति कुमार, डॉ आरुही अभिनव जायसवाल बने हैं. जबकि साइंसफिक कमेटी के लिए डॉ प्रतिभा, डॉ बसुंधरा लाल और डॉ प्रसून का चयन किया गया है.
संगठन से जोड़ने का होगा प्रयास
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने का प्रयास नये सिरे से आरंभ किया जायेगा. हमारा प्रयास होगा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंच सकें. मरीज और चिकित्सक के बीच जो पाट है उसे कम करने का प्रयास होगा.
लोगों के बीच संगठन खुद से जाने का प्रयास करेगा. इसके लिए लगातार हेल्थ कैंप लगाया जायेगा. मरीजों को मुफ्त दवा भी देने का प्रयास किया जायेगा.
यहां के चिकित्सक को नयी तकनीक की जानकारी मिले, इसके लिए लगातार साइंटिफिक सेशन आयोजित किया जायेगा. आइएमए के अंदर जो भी संगठन कार्यरत हैं, उसको और मजबूती प्रदान किया जायेगा. शहर में अगर मरीज और चिकित्सक के बीच विवाद होता है तो इसका समाधान करने का भी प्रयास संगठन करेगा.
डॉ संजय कुमार, आइएमए अध्यक्ष, भागलपुर
संगठन से जोड़ने का होगा प्रयास
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने का प्रयास नये सिरे से आरंभ किया जायेगा. हमारा प्रयास होगा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंच सकें.
मरीज और चिकित्सक के बीच जो पाट है उसे कम करने का प्रयास होगा. लोगों के बीच संगठन खुद से जाने का प्रयास करेगा. इसके लिए लगातार हेल्थ कैंप लगाया जायेगा. मरीजों को मुफ्त दवा भी देने का प्रयास किया जायेगा.
यहां के चिकित्सक को नयी तकनीक की जानकारी मिले, इसके लिए लगातार साइंटिफिक सेशन आयोजित किया जायेगा. आइएमए के अंदर जो भी संगठन कार्यरत हैं, उसको और मजबूती प्रदान किया जायेगा. शहर में अगर मरीज और चिकित्सक के बीच विवाद होता है तो इसका समाधान करने का भी प्रयास संगठन करेगा.
डॉ संजय कुमार, आइएमए अध्यक्ष, भागलपुर
हमारा विरोध सरकार से था
पिछला साल संगठन के लिए चुनौती से भरा रहा. हमारा विरोध सरकार से था. छह माह का कोर्स करने के बाद कोई भी हैमियोपैथी चिकित्सक एमबीबीएस के समकक्ष हो जायेगा.
इस नीति का विरोध संगठन ने दिल्ली तक किया. नये नियमों को लेकर पिछले साल हम लोगों ने भरपूर आंदोलन किया. जिसमें हमें सफलता भी मिली. सूबे में चिकित्सा सुविधा बेहतर हो इसके लिए लगातार राज्य सरकार से मांग संगठन कर रहा है. हमारे पास चिकित्सक की कमी नहीं है. कमी सिर्फ सुविधा की है.
यहां के प्रत्येक अस्पताल में एमआरआइ, लैब समेत अन्य सुविधा होनी चाहिए. संगठन अब लोगों के बीच भी अपनी पैठ बनाने में लगा है. सभी जिले के आइएमए ब्रांच की ओर से हेल्थ कैंप समेत अन्य सामाजिक गतिविधियां की जा रही हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में मरीज और चिकित्सक के बीच और गहरा रिश्ता कायम होगा.
डॉ ब्रज नंदन कुमार, प्रदेश सचिव, आइएमए पटना
अध्यक्ष शैलेंद्र सराफ ने कहा कि घोषणा होने के बाद चुनाव समिति की जिम्मेवारी है कि आने वाले सत्र का चुनाव निष्पक्ष ढंग से करावें. सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे चुनाव कराने में सहयोग करें. एक अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक महासचिव, दो सचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं एक अंकेक्षक का चुनाव करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन