विक्रमशिला सेतु पर कल से चलेंगे भारी वाहन
Updated at : 23 Oct 2018 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के पाये में आयी दरार के कारण 28 सितंबर से बंद हुआ भारी वाहनों का परिचालन 24 अक्तूबर की सुबह से शुरू हो जायेगा. पुल निर्माण निगम ने 28 सितंबर से 17 अक्तूबर तक मरम्मत के काम की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है. इस रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने […]
विज्ञापन
भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के पाये में आयी दरार के कारण 28 सितंबर से बंद हुआ भारी वाहनों का परिचालन 24 अक्तूबर की सुबह से शुरू हो जायेगा. पुल निर्माण निगम ने 28 सितंबर से 17 अक्तूबर तक मरम्मत के काम की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है. इस रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन के निर्देश जारी किए हैं. डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि दशहरे के दौरान 16 अक्तूबर की रात से सिर्फ ऑटो व दोपहिया वाहनों का परिचालन शुरू किया गया था.
19 दिनों तक झेलनी पड़ी मुसीबत : मुंबई की कार्य एजेंसी द्वारा पुल पर मरम्मत का काम किया गया. इस कारण 19 दिनों तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मरम्मत के दौरान सिर्फ कार्य स्थल से होकर साइकिल व पैदल ही सहारा था.
28 सितंबर से मरम्मत को लेकर बंद था परिचालन, पुल निर्माण निगम ने मरम्मत के बाद दी एनओसी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




