भागलपुर : आरोपित ब्रजेश ठाकुर भागलपुर जेल शिफ्ट

Updated at : 12 Oct 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : आरोपित ब्रजेश ठाकुर भागलपुर जेल शिफ्ट

भागलपुर : बालिका गृहकांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से भागलपुर विशेष कारा (कैंप जेल) में गुरुवार सुबह शिफ्ट किया गया. सीबीआई अधिकारियों के इस प्रस्ताव पर जेल आइजी मिथिलेश मिश्र की मंजूरी के बाद उक्त कार्रवाई की गयी. मिली जानकारी के अनुसार ब्रजेश ठाकुर को बुधवार देर […]

विज्ञापन

भागलपुर : बालिका गृहकांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से भागलपुर विशेष कारा (कैंप जेल) में गुरुवार सुबह शिफ्ट किया गया. सीबीआई अधिकारियों के इस प्रस्ताव पर जेल आइजी मिथिलेश मिश्र की मंजूरी के बाद उक्त कार्रवाई की गयी.

मिली जानकारी के अनुसार ब्रजेश ठाकुर को बुधवार देर रात विशेष सुरक्षा में मुजफ्फरपुर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से भागलपुर के लिए रवाना किया गया था. विशेष सुरक्षा बल और भागलपुर पुलिस द्वारा ब्रजेश को भागलपुर जिला सीमा पर रिसीव कर भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा लाया गया. सीबीआइ ने बड़े ही गुप्त तरीके से यह कार्रवाई की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन