रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी की व्यवस्था करेगा अस्पताल

Updated at : 03 Oct 2018 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी की व्यवस्था करेगा अस्पताल

भागलपुर : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी अगर सरकारी अस्पताल आते हैं और यदि इन्हें पैथोलॉजी व रेडियोलाॅजी जांच की जरूरत पड़ती है, तो इसकी व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन को करना होगा. सरकारी अस्पताल में अगर यह सुविधा नहीं है तो अगले तीन माह तक इसकी व्यवस्था नियमानुसार स्थानीय स्तर पर की जायेगी. यह निर्देश […]

विज्ञापन
भागलपुर : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी अगर सरकारी अस्पताल आते हैं और यदि इन्हें पैथोलॉजी व रेडियोलाॅजी जांच की जरूरत पड़ती है, तो इसकी व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन को करना होगा. सरकारी अस्पताल में अगर यह सुविधा नहीं है तो अगले तीन माह तक इसकी व्यवस्था नियमानुसार स्थानीय स्तर पर की जायेगी.
यह निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सभी सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक को दी है. निर्देश के अनुसार इस सुविधा के न रहने से मरीज नाहक ही परेशान होंगे. ऐसे में सरकारी दर पर अस्पताल प्रबंधन निजी सेवा प्रदान करने वाली एजेंसी से यह कार्य ले. इस व्यवस्था को बहाल करने में अगर पैसों की जरूरत होती है तो अस्पताल प्रबंधन इस राशि को रोगी कल्याण समिति के प्राप्त कर सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन