गंगा का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान से ऊपर

Updated at : 09 Aug 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान से ऊपर

भागलपुर : गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. भागलपुर शहर में बरारी स्थित विद्युत शवदाह गृह को अपनी गिरफ्त में लेते हुए गंगा दिख रही है. जल विज्ञान निदेशालय, अनीसाबाद, पटना की रिपोर्ट के अनुसार खरीक के राघोपुर में खतरे का निशान 32.80 मीटर है. यहां बुधवार को सुबह आठ बजे 32.93 मीटर जलस्तर […]

विज्ञापन
भागलपुर : गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. भागलपुर शहर में बरारी स्थित विद्युत शवदाह गृह को अपनी गिरफ्त में लेते हुए गंगा दिख रही है. जल विज्ञान निदेशालय, अनीसाबाद, पटना की रिपोर्ट के अनुसार खरीक के राघोपुर में खतरे का निशान 32.80 मीटर है. यहां बुधवार को सुबह आठ बजे 32.93 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया.
निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार राघोपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 0.13 मीटर ऊपर बह रही है. नाथनगर के शहजादपुर पंचायत इलाके में रोज 10 फीट कटाव जारी है. इलाके के लोग ऊंचे ठिकानों की तलाश में हैं. सबौर में जियाउद्दीनपुर चौका के लोग गंगा के काफी नजदीक आते देख डरे-सहमे हुए हैं.
गुरुवार सुबह गंगा के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना
पिछले 24 घंटे में भागलपुर में .35 एमएम हुई बारिश
राघोपुर के पास गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 0.13 मीटर ऊपर
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट
डेंजर लेवल : 33.68 मीटर
मंगलवार को दोपहर दो बजे रिकॉर्ड लेवल : 32.35 मीटर
बुधवार को दोपहर दो बजे रिकॉर्ड लेवल : 32.46 मीटर
24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि : 0.11 मीटर
जलस्तर की प्रवृत्ति : बढ़ोतरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन