मालगाड़ी को दुमका तक पहुंचाने के लिए 5 घंटे तक स्टेशन पर ही रोक दी भागलपुर-दुमका सवारी गाड़ी

Updated at : 07 Aug 2018 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
मालगाड़ी को दुमका तक पहुंचाने के लिए 5 घंटे तक स्टेशन पर ही रोक दी भागलपुर-दुमका सवारी गाड़ी

भागलपुर : भागलपुर-दुमका पैसेंजर से सफर कर रहे यात्रियों को सोमवार को अजीबो-गरीब परेशानी का सामना करना पड़ा. एक मालगाड़ी का इंजन फेल होने पर इस सवारी गाड़ी को मंदारहिल स्टेशन पर ही रोक दिया गया और इसके इंजन को मालगाड़ी से जोड़ उसे दुमका रवाना कर दिया गया. इस दौरान मंदारहिल स्टेशन पर 4:50 […]

विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर-दुमका पैसेंजर से सफर कर रहे यात्रियों को सोमवार को अजीबो-गरीब परेशानी का सामना करना पड़ा. एक मालगाड़ी का इंजन फेल होने पर इस सवारी गाड़ी को मंदारहिल स्टेशन पर ही रोक दिया गया और इसके इंजन को मालगाड़ी से जोड़ उसे दुमका रवाना कर दिया गया. इस दौरान मंदारहिल स्टेशन पर 4:50 घंटे तक यात्रियों से भरी यह ट्रेन खड़ी रही.
रेलवे की इस लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा. 10:50 बजे मंदारहिल स्टेशन से सवारी गाड़ी हंसडीहा के लिए रवाना हुई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांसें ली. मालूम हो कि इससे पहले प्रभात खबर ने इसी ट्रेन की खामियां छापी थी, जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया था. बिहार-झारखंड सीमावर्ती रेलमार्ग पर डांडे हॉल्ट पर
रविवार रात करीब दो बजे पंजाब से भागलपुर होकर मालगाड़ी डांड़े हॉल्ट पहुंची, तो इसका इंजन फेल हो गया. मालगाड़ी को दुमका तक पहुंचने के लिए इंजन की जरूरत थी. सुबह दुमका पैसेंजर आने के इंतजार में यह लगभग चार घंटे हॉल्ट पर खड़ी रही. इस बीच कुछ ग्रामीणों ने मालगाड़ी को रुकी हुई देखी, तो एफसीआइ की 22 बोरी चावल गायब कर दिया. वैगन से चावल की बोगियां जब ग्रामीणों द्वारा उतरी जा रही थी, तो चालक और गार्ड ने मना किया, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. सूचना मिलते ही रेलवे महकमे में खलबली मच गयी. आरपीएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया. बहियार में छापेमारी की.
कुछ बोरियां झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था. वहीं, कुछ गांव के पास बरामद किया गया. गायब बोरियां बरामद होने के बाद आरपीएफ ने राहत की सांस ली. आरपीएफ ने बरामद चावल की बोरियां लेकर भागलपुर ले आयी. इस मामले में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
यात्रियों को बरगलाते रहे रेलवे कर्मी : ट्रेन में दुमका के राकेश कुमार, हंसडीहा के रोहित के अलावा अन्य यात्रियों ने बताया कि उन लोगों के द्वारा जब इस संबंध में स्टेशन पर मौजूद कर्मियों से बात की गयी तो बताया गया कि, जल्द ही ट्रेन रवाना होगी, लेकिन ज्यों-ज्यों समय बीतता गया ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही. इस दौरान ट्रेन पर मौजूद सैकड़ों यात्रियों को कई परेशानियों का सामान करना पड़ा.
कहते हैं स्टेशन मास्टर : मंदारहिल स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजेश सिन्हा का कहना रहा कि मालगाड़ी दो बजे रात में ही ट्रैक पर झारखंड डांडे हॉल्ट के पास खड़ी थी. सुबह छह बजे पैसेंजर ट्रेन के आने के बाद इसके इंजन को खोलकर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया, फिर इंजन को वापस लाकर सवारी गाड़ी में लगाया गया और मंदारहिल स्टेशन से सवारी गाड़ी रवाना हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन