पुलिस पर पथराव जाम, लाठी चार्ज

Published at :01 Jun 2014 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव जाम, लाठी चार्ज

भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बौंसी मुख्य रोड में बाल्टी कारखाना चौक के पास शनिवार अहले सुबह बेकाबू ट्रक ने एक साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. आग बुझाने […]

विज्ञापन

भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बौंसी मुख्य रोड में बाल्टी कारखाना चौक के पास शनिवार अहले सुबह बेकाबू ट्रक ने एक साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. आग बुझाने पहुंचे दमकल को जलाने का प्रयास किया. इसमें असफल हुए तो लोगों ने दो दमकलकर्मी को लाठी-डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया. ट्रक के ड्राइवर शंकर को भी पीट कर अधमरा कर दिया.

पुलिस से हुई नोक-झोंक : मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों की नोक-झोंक हो गयी.

सिटी डीएसपी वीणा कुमारी के साथ र्दुव्‍यवहार और धक्का-मुक्की का प्रयास किया गया. वहीं रोड़ेबाजी से बचने के लिए एक घर में घुसे मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर जमील असगर को लोगों ने बंधक बना लिया. भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. इसमें कई लोग चोटिल हो गये. रोड़ेबाजी का जवाब पुलिस के जवान रोड़ेबाजी से दे रहे थे.

करीब दो घंटे तक बाल्टी कारखाना चौक रणक्षेत्र बना रहा. भीड़ से ही दो युवकों ने पुलिस को टारगेट कर कट्टे से फायरिंग भी कर दी. हालांकि गोली किसी को लगी नहीं. रोड़ेबाजी में घायल मोजाहिदपुर थाने के दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों का इलाज जेएलएनएमसीएच में चल रहा है. जाम के दौरान आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की.

खाला से मिल कर लौट रहा था तबरेज

मृतक तबरेज आलम (14) शाहजंगी मंसूरी टोला निवासी आफताब आलम का इकलौता पुत्र था. वह जरलाही रोड में सीइ एकेडमी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था. शनिवार सुबह वह अपनी खाला से मिलने दर्जी पाड़ा गया था. लौटने के दौरान बीच सड़क पर ट्रक ने उसे कुचल दिया. ट्रक का पहिया तबरेज के पेट पर चढ़ गया. घटना के समय नो-इंट्री थी. इसके बाद भी मोजाहिदपुर रोड में ट्रक कैसे घुसी यह जांच का विषय है. सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बौंसी मुख्य सड़क पर जाम लगा रहा. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. जाम करीब 10 किलोमीटर लंबा था. मुआवजे की घोषणा और दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला शांत हुआ, इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन